प्रौद्योगिकी

Oppo K13 Turbo सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, एक्टिव कूलिंग का मिलेगा फीचर

Tara Tandi
22 July 2025 7:29 PM IST
Oppo K13 Turbo सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, एक्टिव कूलिंग का मिलेगा फीचर
x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने इस सप्ताह की शुरुआत में K13 Turbo और K13 Turbo Pro को चीन में पेश किया था। इन स्मार्टफोन्स को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo K13 Turbo सीरीज के स्मार्टफोन्स में इनबिल्ट फैन के साथ एक्टिव कूलिंग का फीचर दिया गया है।
Gadgets 360 को सूत्रों से पता चला है कि Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro को अगले महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं मिली है। भारत में Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro के फीचर्स चीन में पेश किए गए इन स्मार्टफोन्स के वर्जन के समान हो सकते हैं। इनका डिजाइन भी समान रखा जा सकता है।
Oppo K13 Turbo, K13 Turbo Pro के स्पेसिफिकेशंस
इन स्मार्टफोन्स में 6.80 इंच 1.5K (1,280x2,800 पिक्सल्स) AMOLED फ्लेक्सिबल स्क्रीन दी गई है। K13 Turbo, K13 Turbo Pro का डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। K13 Turbo Pro में Snapdragon 8s Gen 4 और K13 Turbo में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट दिया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15.0 पर चलते हैं। चीन में K13 Turbo का शुरुआती प्राइस CNY 1,799 (लगभग 21,630 रुपये) और K13 Turbo Pro का CNY 1,999 (लगभग 24,000 रुपये) का है।
K13 Turbo, K13 Turbo Pro की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro में एक कूलिंग सिस्टम दिया गया है जिससे मौजूदा स्मार्टफोन्स की तुलना में हीट में 20 प्रतिशत तक की कमी होने का कंपनी ने दावा किया है। इस कूलिंग सिस्टम में इनबिल्ट फैन, एयर डक्ट्स, 7,000 sq mm का वेपर चैंबर है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इनमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर है। Oppo K13 Turbo सीरीज के स्मार्टफोन्स स्टेबल थर्मल मैनेजमेंट के साथ तीन घंटे तक की नि्रंतर गैमिंग को सपोर्ट कर सकते हैं। चीन में इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 25 जुलाई से शुरू की जाएगी।
Next Story