छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ को ठप करने निकल पड़े राहुल की कक्षा के कुशल व्यापारी: राधिका खेड़ा
Shantanu Roy
22 July 2025 7:07 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ की पूर्व भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा है। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर 3200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले को लेकर तीखा हमला बोला।
₹3200 Cr का शराब घोटाला
— Radhika Khera (@Radhika_Khera) July 22, 2025
और जब बेटा पकड़ा गया तो छत्तीसगढ़ को ठप करने निकल पड़े ‘राहुल की कक्षा’ के ‘कुशल व्यापारी’ @bhupeshbaghel
प्रदेश लूटने बाद आज चक्का जाम करके छत्तीसगढ़ को बंधक बनाने की कोशिश की#चोरी_और_सीनाजोरी #CongressAndCorruption
कका का घोटाला-ढोंग-घमंड मॉडल👇🏼 pic.twitter.com/M49RLk7A9x
राधिका खेड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा, “₹3200 करोड़ का शराब घोटाला… और जब बेटा पकड़ा गया तो छत्तीसगढ़ को ठप करने निकल पड़े ‘राहुल की कक्षा’ के ‘कुशल व्यापारी’ @bhupeshbaghel। प्रदेश लूटने के बाद अब चक्का जाम कर छत्तीसगढ़ को बंधक बनाने की कोशिश की जा रही है। यह कका का ‘घोटाला-ढोंग-घमंड’ मॉडल है।”
भाजपा नेता ने कांग्रेस के हालिया चक्का जाम आंदोलन को लेकर भी सवाल खड़े किए और इसे प्रदेश के विकास और आम जनजीवन में बाधा डालने वाला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति अब जनहित से अधिक निजी और परिवारवाद से प्रेरित हो गई है। इससे पहले भी राधिका खेड़ा विभिन्न मुद्दों पर पूर्व सरकार के खिलाफ मुखर रहीं हैं और कांग्रेस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठाती रही हैं।
Next Story





