- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo Find X9s मिल रहा...
प्रौद्योगिकी
Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
Tara Tandi
27 Jun 2026 7:58 PM IST

x
नई दिल्ली : Oppo Find X9s फोन इस वक्त बेहद सस्ते प्राइस में खरीदने का मौका है। कंपनी का यह स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च किया गया था। फोन पर लॉन्च प्राइस से अब सीधा 4 हजार से भी ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन में धांसू फीचर्स मिलते हैं। इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 32MP का है जो कथित तौर पर खूबसूरत सेल्फी ले सकता है। Oppo Find X9s में 7025mAh की बैटरी है और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। Flipkart पर स्मार्टफोन बेस्ट डिस्काउंट ऑफर के साथ दिया जा रहा है। आइए जानते हैं लेटेस्ट फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन डील्स के बारे में।
Oppo Find X9s Price Discount Flipkart Offer
Oppo Find X9s को इस वक्त बेहद सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन का 12GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट कंपनी ने MRP 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन Flipkart ने फोन को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। Oppo Find X9s फोन MRP से 43% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 79,999 रुपये रह जाती है। यानी एमआरपी से सीधा 60 हजार रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है। लेकिन लॉन्च प्राइस 79,999 रु. से यह फोन और अधिक सस्ते में मिल रहा है जिसके लिए बैंक ऑफर लगाना होगा।
Oppo Find X9s Sale Bank Offer Discount
Oppo Find X9s को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो कहीं ज्यादा सस्ते में खरीद सकते हैं। अगर आप फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 4000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। इसी के साथ अगर Flipkart SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो भी फोन पर 4000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यह इस फोन की वर्तमान में सबसे बेस्ट डील साबित हो सकती है। और अधिक जानकारी के लिए आप Flipkart ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Oppo Find X9s Specifications
Oppo Find X9s में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट, और 3600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस से लैस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले 3डी अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 7025mAh की बैटरी है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Find X9s के रियर में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.6 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है। फोन का वजन 202 ग्राम है। कनेक्टिविटी में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.1, जीपीएस और एनएफसी का विकल्प मिल जाता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





