- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo A6i 5G के...
प्रौद्योगिकी
Oppo A6i 5G के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, लॉन्च से पहले TENAA लिस्टिंग में आया नजर
Tara Tandi
3 Jun 2025 11:27 AM IST

x
Oppo A6i 5G टेक न्यूज़: Oppo कथित तौर पर Oppo A6i 5G पर काम कर रहा है। बीते महीने चीन के TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म के डाटाबेस में मॉडल नंबर PKW120 के साथ Oppo स्मार्टफोन नजर आया था। लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन और फोटो का पता चला है, लेकिन इसका फाइनल मॉनीकर सामने नहीं आया है। एक नई लीक में फोन को Google Play सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में Oppo A6i 5G मॉनीकर के साथ देखा गया है। फोन जल्द ही चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने की उम्मीद है। आइए Oppo A6i 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo A6i 5G यहां आया नजर
लिस्टिंग में देखा जा सकता है, Google Play सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में मॉडल नंबर PKW120 और कोडनेम OP5DF5L1 के साथ Oppo A6i 5G नजर आया है। खास बात यह है कि यही कोडनेम PKW110 फोन का भी है, जो पहले ही चीन में Oppo A5x 5G के तौर पर लॉन्च हो चुका है।
Oppo A6i 5G Specifications
TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Oppo A6i 5G (PKW120) में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1604 पिक्सल है। यह 2.4GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर बेस्ड है जो कि मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिप लग रहा है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 6GB या 8GB रैम के साथ 128GB या 256GB स्टोरेज होगी। इसमें 5,860mAh रेटेड बैटरी है, जो कि लगभग 6,000mAh है। कैमरा सेटअप की बात करें तो A6i 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 165.71 मिमी, चौड़ा 76.25 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 194 ग्राम है।
आपको बता दें कि Oppo A5x 5G (PKW110) के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में 2,299 युआन (लगभग 27,332 रुपये) है। A5x 5G में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बाकि स्पेसिफिकेशंस दोनों फोन में समान है
TagsOppo A6i 5Gस्पेसिफिकेशंस लीकलॉन्च TENAA लिस्टिंगआया नजरSpecifications LeakedLaunch TENAA ListingSpottedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





