
x
वीडियो हुआ वायरल.
चिकबलपुर: आजकल लोग सोशल मीडिया पर दिखावा करने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं. वीडियो के लिए कोई कार या बाइक से खतरनाक स्टंट करता है तो कोई सांप के साथ खिलवाड़. हालांकि, अधिकतर मामलों में ऐसे लोग आखिरकार पुलिस से हत्थे चढ़ ही जाते हैं. कर्नाटक के चिकबलपुर का ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है.
यहां पुलिस ने एक ऑटोचालक को अपने जन्मदिन पर खास तरह का केक काटने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दरअसल जन्मदिन के वायरल वीडियो में विचुकुराहल्ली का अनिल कुमार को कारतूस के डिजाइन का केक काटते हुए देखा गया.
यह घटना 31 मई की रात गुड़ीबांडे में उसके जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई, जहां उसे दोस्तों, परिवार और शुभचिंतकों ने घेर रखा था और केट काटते हुए उसका उत्साह बढ़ा रहे थे. पुलिस ने कहा कि कुमार का कोई पिछला आपराधिक इतिहास नहीं है. साथ ही उसने इस कृत्य को स्वीकार किया और जांचकर्ताओं को बताया कि उसने यह सब जोश में किया था. वायरल वीडियो कथित तौर पर क्षेत्राधिकार वाली पुलिस को भेजा गया, जिससे त्वरित कार्रवाई हुई. गिरफ्तारी के बाद कुमार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





