- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo A6 Max :Oppo ने...
प्रौद्योगिकी
Oppo A6 Max :Oppo ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन
Sarita
2 Sept 2025 8:42 AM IST

x
Oppo A6 Max : Oppo ने 7000mAh की बैटरी वाला एक और तगड़ा फोन लॉन्च किया है। ओप्पो का यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। फोन वाटरप्रूफ फीचर के साथ आता है, जिसकी वजह से पानी में गिरने या धूल में जाने पर यह खराब नहीं होगा। ओप्पो का यह फोन दो कलर ऑप्शन ब्लू और व्हाइट में आता है। फोन के बैक में Find X8 सीरीज की तरह सर्कुलर कैमरा दिया गया है।
Oppo A6 Max की कीमत
ओप्पो का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 256GB में आता है। फोन की कीमत CNY 1599 यानी लगभग 23,500 रुपये है। इस फोन को चीन में कंपनी ने लॉन्च किया है। हालांकि, कंपनी ने इस फोन को फिलहाल आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया है। इस फोन को MobileDokan वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जहां फोन की कीमत और फीचर्स रिवील की गई है।
Oppo A6 Max के फीचर्स
ओप्पो का यह फोन 6.8 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1280 x 2800 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में क्रिस्टल शील्ड ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है।Oppo A6 Max में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। फोन में 5200 mm2 का वेपर चेंबर दिया गया है। इसमें डुअल बैंड WiFi, 5G, GPS, NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह फोन SGS सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिसकी वजह से हाई टेम्परेचर में भी फोन यूज किया जा सकता है। फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा।
ओप्पो के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS के साथ आता है।
TagsOppo A6 MaxOppoलॉन्चफोन Oppo A6 MaxLaunchPhone जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





