- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo A6 5G: कमाल के...
प्रौद्योगिकी
Oppo A6 5G: कमाल के कैमरे के साथ धमाल मचाएगा यह स्मार्टफोन
Sarita
24 Aug 2025 11:17 AM IST

x
Oppo A6 5G: अगर आप अपने लिए नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके काम आ सकती है। Oppo स्मार्टफोन लवर्स के लिए नया धमाका करने जा रहा है। कंपनी का अपकमिंग नया 5G फोन Oppo A6 5G जल्द ही बाजार में एंट्री कर सकता है। स्मार्टफोन में दमदार फीचर्स और बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। इस स्मार्टफोन की लीक हुई डिटेल्स ने यूजर्स को हैरान कर दिया है। जिसके चलते इसके आने से पहले ही इस फोन की काफी चर्चा हो रही है। इस स्मार्टफोन की बाकी डिटेल्स यहां पढ़ें।
डिस्प्ले और डिज़ाइन
अगर इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें, तो फोन में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। जो 1080×2372 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आएगा। फोन लाइट और क्लासी लुक में आ सकता है। संभावना है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को डार्क ब्लू फिनिश में लॉन्च कर सकती है।
परफॉर्मेंस और कैमरा
Oppo A6 स्मार्टफोन 2.4GHz ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस हो सकता है। फिलहाल इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फोटो-वीडियो के लिए स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
बैटरी और सुरक्षा
स्मार्टफोन में 6830mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है। बायोमेट्रिक सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन मिल सकता है।
लॉन्च और उपलब्धता
कंपनी ने अभी लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि यह फोन सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा और उसके बाद अन्य बाजारों में दस्तक दे सकता है। लंबी बैटरी लाइफ और शानदार परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स के लिए यह फोन एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस स्मार्टफोन की आधिकारिक जानकारी सामने आ सकती है।
TagsOppo A6 5Gस्मार्टफोनOppo A6 5Gsmartphone जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





