- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus का 5G फोन हुआ...

x
OnePlus टेक न्यूज़ : साल 2025 में फरवरी के महीने में ई-कॉमर्स साइट अमेजन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रही है। अगर आप 15 हजार रुपये के बजट में नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह स्मार्टफोन बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। इस दौरान कीमत में कटौती के अलावा बैंक ऑफर से भारी बचत हो सकती है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत हो सकती है। आइए OnePlus Nord CE 3 Lite 5G पर मिलने वाले डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Price & Offers
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G का 18GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर 15,649 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Federal Bank क्रेडिट कार्ड से फ्लैट 2,000 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 13,649 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 12,650 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Specifications
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Nord CE 3 Lite 5G के रियर में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है।
TagsOnePlus 5G फोन14 हजार सस्तागिरी कीमतOnePlus 5G phone14 thousand cheaperreduced priceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





