भारत
कार सवार दंपति को डिनर से लौटते समय लुटेरों ने घेरा, एक को उतारा मौत के घाट
jantaserishta.com
16 Feb 2025 4:13 PM IST

x
गहने, नगदी, मोबाइल फोन और गाड़ी छीनकर फरार.
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में देर रात होटल से खाना खाकर वापस घर लौट रहे कार सवार दंपति को बदमाशों ने घेर लिया. जिसके बाद बदमाशों ने दंपति पर तेज धार हथियारों से हमला कर दिया और लूटपाट को अंजाम देने लगे. हालांकि, जब महिला ने इसका विरोध तो बदमाशों ने तेज धार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. जबकि पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गहने, नगदी, मोबाइल फोन और उनकी गाड़ी छीन कर वहां से फरार हो गए. मृतक महिला की पहचान लिप्सी के रूप में हुई है. जबकि घायल पति की पहचान आलोक मित्तल के रूप में हुई है. बताया जाता है कि आलोक मित्तल बैटरी का कारोबार करते हैं.
इधर, सूचना लगते ही मामले में लुधियाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस बदमाशों की तलाश में छापेमारी भी कर रही है. घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है.
पुलिस ने बताया कि पीड़ित दंपति शनिवार रात को खाना खाने के लिए अपनी गाड़ी में घर से निकले थे. देर रात दोनों खाना खाने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी बीच सुनसान इलाके में उनको कार सवार चार बदमाशों ने घेर लिया. इसके बाद बदमाशों ने आलोक पर तेजधार हथियार से हमले करने शुरू कर दिए और लूटपाट करने लगे. इस दौरान जब पत्नी ने विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





