प्रौद्योगिकी

OnePlus के 165Hz रिफ्रेश रेट वाला गेमिंग फोन और टैबलेट जल्द होंगे लॉन्च

Tara Tandi
12 Jun 2025 4:37 PM IST
OnePlus के 165Hz रिफ्रेश रेट वाला गेमिंग फोन और टैबलेट जल्द होंगे लॉन्च
x
Technology टेक्नोलॉजी: OnePlus अब मोबाइल गेमिंग को लेकर अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है। एक नए लीक के मुताबिक, कंपनी जल्द ही अपना पहला डेडिकेटेड गेमिंग स्मार्टफोन और एक गेमिंग टैबलेट लॉन्च कर सकती है। अभी तक OnePlus हाई-परफॉर्मेंस फोन तो लॉन्च करता रहा है, लेकिन यह पहली बार होगा जब कंपनी खास तौर पर गेमर्स के लिए अलग से डिवाइसेज तैयार कर रही है। लीक में दावा किया गया है कि इन डिवाइसेज़ में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले हो सकता है।
यह जानकारी चीनी टिप्स्टर Smart Pikachu के हवाले से सामने आई है, जिन्होंने Weibo पर पोस्ट करते हुए बताया कि OnePlus फिलहाल एक हाई-एंड गेमिंग टैबलेट और गेमिंग स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। अभी तक OnePlus के सबसे हाई-रिफ्रेश रेट वाले डिवाइस में 144Hz पैनल दिया गया है, जो हाल ही में लॉन्च हुए Ace 5 Ultra और OnePlus Pad 3 में देखने को मिला था। लेकिन इस बार कंपनी इससे भी ज्यादा, यानी 165Hz डिस्प्ले देने की योजना में हो सकती है।
हालांकि यहां यह नहीं बताया गया है कि इन डिवाइसेज में कौन सा प्रोसेसर होगा, लेकिन मौजूदा ट्रेंड के आधार पर इनमें Snapdragon 8 Elite या MediaTek Dimensity 9400+ जैसे टॉप-लेवल प्रोसेसर देखने को मिल सकते हैं। यह वही चिपसेट्स हैं जो OnePlus 13 और Ace 5 Ultra जैसे डिवाइसेज में पहले से इस्तेमाल हो चुके हैं। इन दोनों ही चिप्स में AI और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को लेकर खास फोकस रहा है।
अगर OnePlus वाकई गेमिंग डिवाइस सेगमेंट में एंट्री करता है, तो यह सीधे तौर पर Lenovo (Legion Series), Asus (ROG Series) और Nubia (Red Magic Series) जैसे ब्रांड्स को टक्कर देगा। माना जा रहा है कि OnePlus इन डिवाइसेज में बेहतर कूलिंग सिस्टम, हाई-टच सैंपलिंग रेट और गेमिंग फीचर्स जैसे Shoulder Triggers या Custom GPU Tuning जैसे फंक्शन भी जोड़ सकता है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इन लीक पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Next Story