मनोरंजन
महज दो घंटे में अमिताभ बच्चन ने किए पांच विज्ञापन और दो फोटोशूट्स, निर्देशक बोले- आप बिगाड़ रहे माहौल!
jantaserishta.com
12 Jun 2025 1:09 PM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि उन्होंने सिर्फ दो घंटे में पांच विज्ञापनों और दो फोटोशूट्स की शूटिंग पूरी की। जिसके चलते निर्देशक ने उनसे मजाक में कहा, "आप तो काम करने का तरीका ही बिगाड़ रहे हैं।"
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, "काम कर रहा हूं… और इससे जो खुशी मिलती है, वो गजब की है… करीब 2 घंटे में 5 फिल्में और 2 फोटोशूट किए… बेशक ये सब एक विज्ञापन है… लेकिन फिर भी यह बड़ी बात है!!"
उन्होंने आगे कहा, "क्रू और दोस्त निर्देशक मुझसे मजाक में कहते हैं- 'आप तो काम करने का तरीका ही बिगाड़ रहे हैं'... उन्होंने कहा- 'अगर आप एक दिन का पूरा काम सिर्फ आधे दिन में खत्म कर देंगे, तो क्लाइंट और ज्यादा विज्ञापन बनाने को देगा और इससे बाकी लोगों के लिए मुश्किल हो जाएगी, क्योंकि एक नया नियम बन जाएगा कि सबको जल्दी काम करना होगा। मुझे तो यह बहुत अच्छा लगा।"
एक्टर ने कहा कि वह यह सब मजदूरों और बाकी काम करने वालों के फायदे के लिए कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने कहा, "काम की तेजी प्रोड्यूसर और पूरी टीम के लिए फायदेमंद है। मैं यह काम अपनी सुविधा के लिए नहीं, बल्कि वहां काम करने वाले वर्करों के भले के लिए करता हूं। वे कई बार मुझसे पूछते हैं कि मैंने फिल्म इंडस्ट्री में क्या बदलाव देखा है.. मैंने बहुत से बदलाव देखे हैं।"
हालांकि बच्चन ने यह बदलाव नहीं बताए, क्योंकि उन्होंने कहा कि ऐसा करने से 'अखबारों की सुर्खियां' बन जाएंगी। उन्होंने आगे लिखा, "नहीं... मैं यहां ये बातें नहीं कहूंगा, क्योंकि आजकल की मीडिया और इंटरनेट की दुनिया में कंटेंट की ताकत कमजोर हो गई है। आजकल जो भी बात कही जाती है, उसका मतलब बदल दिया जाता है, ताकि कोई मजेदार या चौंकाने वाली हेडलाइन बनाई जा सके।"
अमिताभ ने पोस्ट के आखिर में कहा, "काम करना बहुत सुखद और संतोष देने वाला है।" वर्कफ्रंट की बात करें तो, अमिताभ बच्चन अगली बार नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' में नजर आएंगे। फिल्म में वह जटायु का किरदार निभाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





