- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus N6x के भारत...
प्रौद्योगिकी
OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
Tara Tandi
22 July 2026 6:54 PM IST

x
नई दिल्ली : बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का भारत में अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। OnePlus N6x के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में इस सीरीज में OnePlus N6 को पेश किया गया था। आगामी स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल होगा।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर OnePlus N6x के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन के नए मार्केटिंग पोस्टर में बताया गया है कि इसे ब्लू और रेड कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। OnePlus N6x में फ्लैट रियर पैनल होगा। इस स्मार्टफोन के सेंटर में OnePlus की ब्रांडिंग है। OnePlus N6x के ऊपर बाएं कोने पर पिल-शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसके साथ एक LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। OnePlus N6x का डिजाइन हाल ही में पेश किए गए OnePlus Nord CE 6 Lite के समान है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया गया है।
OnePlus N6x को भी अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। OnePlus N6 सीरीज की पोजिशन कंपनी की Nord सीरीज से नीचे रखी गई है। भारत में पिछले महीने OnePlus N6 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये और 6 GB + 128 GB वेरिएंट का 24,999 रुपये का है। OnePlus N6 को Fresh Mint और Midnight Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है।
OnePlus N6 में MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट और ARM Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन के रियर में 10x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। OnePlus N6 की 8,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग और 5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में तीन दिन तक चलने का दावा किया गया है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,300mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है
TagsOnePlus N6xभारत लॉन्च तैयारी2 कलर्स ऑप्शनIndia launch inthe workstwo color options.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





