भारत
शराबी का दुस्साहस: बस लेकर हुआ फरार, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा
jantaserishta.com
22 July 2026 6:02 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
जगतियाल: तेलंगाना से एक अजीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां जगतियाल ज़िले के कोरुटला बस स्टैंड से तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TGSRTC) की एक खड़ी बस चुरा ली गई. शराब के नशे में शराबी चोर जब बस लेकर भागने लगा तो पुलिस ने उसका 18 किलोमीटर तक पीछा किया. हालांकि आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी.
पुलिस के अनुसार आरोपी की नज़र कोरुटला बस स्टैंड पर खड़ी एक ऐसी बस पर पड़ी, जिसके आस-पास कोई नहीं था. उसने बस स्टार्ट की और मेटपल्ली की ओर ले गया. बस के GPS ट्रैकिंग सिस्टम की मदद से RTC सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया.
पीछा किए जाने के दौरान, आरोपी ने कथित तौर पर तीन दो-पहिया वाहनों और एक पुलिस वाहन को टक्कर मारी. जिससे वाहन चालकों में दहशत फैल गई. आखिरकार पुलिस ने मेटपल्ली के पास हाईवे को ब्लॉक कर दिया, जिससे ड्राइवर का बस पर से नियंत्रण खो गया और बस सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. जिसके बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर गिरफ़्तार कर लिया.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरी के पीछे के मकसद की जांच कर रही है. अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि आरोपी बस तक कैसे पहुंचा और उसे कैसे चलाकर ले गया?
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





