- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus ने भारत में...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वनप्लस ने सोमवार को लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन OnePlus 11 5G Marble Odyssey (मार्बल ओडिसी) को लॉन्च कर दिया है। इस फोन का बैक पैनल एकदम असली मार्बल की तरह लगता है। कंपनी का कहना है फोन के बैक को असली मार्बल की तरह बनाने के लिए दुर्लभ माइक्रोक्रिस्टलाइन रॉक मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही हर एक फोन में अलग विजुअल टेक्सचर एक्सपीरियंस मिलेगा। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य खूबियों के बारे में...
OnePlus 11 5G मार्बल ओडिसी लीमिटेड एडिशन स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कंपनी ने अब तक जानकारी नहीं दी है। लेकिन कहां जा रहा है कि स्पेशल एडिशन फोन को रेगुलर फोन से 3 हजार अधिक कीमत पर बेचा जा सकता है। बता दें कि इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 56,999 रुपये और 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 61,999 रुपये है।
वनप्लस के अध्यक्ष और सीओओ किंडर लियू ने कहा कि वनप्लस 11 5जी मार्बल ओडिसी के साथ, हमने एक असाधारण स्मार्टफोन बनाया है जो न केवल असाधारण कलात्मकता और नवाचार दिखाता है, जिसके लिए वनप्लस जाना जाता है, बल्कि यह एक मास्टरपीस भी है जो प्रत्येक यूजर्स को अद्वितीय एक्सपीरियंस देता है।
विशेष रूप से, मार्बल जैसे रियर पैनल के लिए मूल ग्लास बैक का मात्र 25 प्रतिशत यील्ड रेट था, लेकिन बाद में इसे रिफाईनमेंट के माध्यम से अंतिम लिमिटेड एडिशन डिवाइस के लिए 50 प्रतिशत यील्ड रेट मिलता है।
फोन के रेगुलर फोन के जैसे ही फीचर्स से लैस किया गया है। यानी फोन में 6.7 इंच की 2K रिजॉल्यूशन वाली एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 13 के साथ OxygenOS 13 का सपोर्ट है। फोन में 16 जीबी तक की LPDDR5x रैम और 256 जीबी तक की UFS 4.0 स्टोरेज है।
फोन में Hasselblad की ब्रांडिंग के साथ ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है, जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर, सेकेंडरी लेंस 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और तीसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन को भारत में 5,000 एमएएच की बैटरी और 100 वाट की चार्जिंग के साथ पेश किया गया है।





