- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus Ace 6T: डिजाइन...

x
OnePlus Ace 6T: वनप्लस इस महीने चीन में OnePlus Ace 6T लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसे ग्लोबल लेवल पर वनप्लस 15R के नाम से पेश किया जाएगा। इसके आधिकारिक लॉन्च से ठीक पहले इस स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं जो हमें इसके कई फीचर्स की झलक दिखाते हैं। वनप्लस के इस आगामी हैंडसेट में हाल ही में लॉन्च हुए वनप्लस 15 जैसा ही डिजाइन होने की उम्मीद है। दिलचस्प बात यह है कि यह हैंडसेट अपकमिंग क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर से लैस पहला स्मार्टफोन हो सकता है।
OnePlus Ace 6T के डिजाइन रेंडर्स के बारे में पॉपुलर टिपस्टर Evan Blass ने एक्स पर जानकारी लीक की है। रेंडर्स दिखाते हैं कि OnePlus Ace 6T के हैंडसेट में फ्लैट फ्रेम डिजाइन आ सकता है जो कि हाल ही में लॉन्च हुए वनप्लस 15 के जैसा हो सकता है। इसका रियर पैनल पिल शेप्ड कैमरा मॉड्यूल के जैसा होगा जो कि एक एलईडी फ्लैश के साथ आएगा।
रेंडर्स से पता चलता है कि सामने की तरफ हैंडसेट में सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट और पतले बेजल हैं। इन्हीं से यह भी पता चलता है कि हैंडसेट में लेफ्ट साइड ओर एक डेडीकेटेड प्लस बटन होगा, जबकि राइड साइड वॉल्यूम रॉकर और पावर ऑन/ऑफ बटन दिए गए हैं। रेंडर से यह भी पता चला है कि हैंडसेट में डुअल-कैमरा सेटअप हो सकता है।
वनप्लस ऐस 6T के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
इस हैंडसेट के बारे में पहले भी कई लीक्स और अफवाहें सामने आ चुकी हैं जिनसे हमें इसके संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कुछ जानकारी मिली है। हाल ही में इस हैंडसेट को गीकबेंच पर देखा गया था जिससे पता चला है कि यह हैंडसेट 16GB रैम के साथ आ सकता है। साथ ही यह भी कन्फर्म हुआ है कि यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर और एड्रेनो 840 GPU से लैस होगा जो कि अभी तक रिलीज नहीं हुए हैं।
कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ आधिकारिक टीजर भी जारी किए हैं जिनसे पता चलता है कि यह 165fps अल्ट्रा-हाई फ्रेम रेट सपोर्ट करेगा। प्रमोशन में यह भी दावा किया गया है कि हैंडसेट में एक बड़ा बैटरी अपडेट मिलेगा, जिसकी क्षमता लगभग 8000mAh बताई जा रही है। फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की भी खबरें है।
TagsOnePlus Ace 6Tलॉन्चलीक OnePlus Ace 6Tlaunchleak जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





