- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus 15T लॉन्च होगा...
प्रौद्योगिकी
OnePlus 15T लॉन्च होगा 50MP टेलीफोटो लेंस के साथ, कैमरा सैम्पल में दिखा दम
Tara Tandi
3 March 2026 7:18 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: OnePlus 15T के लॉन्च में अब बहुत अधिक समय नहीं रह गया है। फोन के लॉन्च से पहले कैमरा सैम्पल सामने आ गए हैं। OnePlus 15T फोन जल्द ही घरेलू मार्केट में कंपनी लॉन्च कर सकती है। नए लीक में फोन के कैमरा और हार्डवेयर के बारे में पता चलता है। फोन में मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ कैमरा स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स का खुलासा भी यहां से होता है। OnePlus 15T के लॉन्च से पहले जानते हैं कैसा होगा फोन का कैमरा।
OnePlus 15T लॉन्च मार्च में संभावित है और कंपनी जल्द ही इसे घरेलू मार्केट में पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले इसके कैमरा सैम्पल सामने आ गए हैं। ये फोटो Wang Meng Studio द्वारा रिलीज किए गए हैं। देखा जा सकता है कि 85mm वाटरमार्क के साथ फोन में 50 मेगापिक्सल के कैमरा की पुष्टि होती है। यह फोन को पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। यहां 3.5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट बताया गया है।
फोटो सैम्पल में पता चलता है कि कंपनी ने बैलेंस्ड स्किन टोन पर काम किया है। साथ ही बैकग्राउंड ब्लर में भी बेहतरीन कंट्रोल देखने को मिल रहा है। इसी के साथ टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि फोन में नैरो बेजल्स होंगे और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट होगा। वहीं, टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस सुझाए हैं। OnePlus 15T में 6.32 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले होगा। Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट इस फोन में मिल सकता है। 50MP + 50MP रियर कैमरा सेटअप के साथ फ्रंट में 16MP का कैमरा बताया गया है।
फोन में 7500mAh की बैटरी बताई गई है। साथ में 100W वायर्ड चार्जिंग, और वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। फोन में IP69 रेटिंग होगी। सिक्योरिटी के लिए फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। फोन में फुल लेवल वाटर रसिस्टेंस का सपोर्ट भी बताया गया है। फोन के मार्च में दस्तक देने की संभावना है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





