- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus 15T देगा धाकड़...
प्रौद्योगिकी
OnePlus 15T देगा धाकड़ परफॉर्मेंस, AnTuTu स्कोर में दिखा iQOO 15 Ultra जैसा दम!
Tara Tandi
3 March 2026 7:59 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: OnePlus 15T ने लॉन्च से पहले ही सबको चौंका दिया है। फोन ने जबरदस्त बेंचमार्क स्कोर हासिल किया है जिसने इसे iQOO 15 Ultra के पास लाकर खड़ा कर दिया है। iQOO 15 Ultra एक हार्डकोर गेमिंग फोन माना जाता है जिसके AnTuTu स्कोर 45 लाख से ज्यादा हैं। अब कंपनी का नया OnePlus 15T इसी कड़ी में अगला सबसे दमदार दावेदार बनकर उभरा है जिसके अंतुतु स्कोर चौंकाने वाले हैं। क्या हैं इसके मायने, आइए जानते हैं OnePlus 15T के लॉन्च से पहले विशेष बातें।
OnePlus 15T लॉन्च से पहले एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। फोन AnTuTu बेंचमार्क पर नजर आया है जिसके स्कोर चौंकाने वाले हैं। फोन ने AnTuTu पर 4,455,423 स्कोर किया है। यह iQOO 15 Ultra से सिर्फ थोड़ा ही कम है। चर्चा इस बात को लेकर है कि गेमिंग फोन न होते हुए भी फोन ने दमदार परफॉर्मेंस हासिल की है। OnePlus 15T का मॉडल नम्बर PLZ110 बताया गया है।
OnePlus 15T में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट आने वाला है। फोन में 16 जीबी की रैम होगी और 512 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। फोन के कैमरा सैम्पल हाल ही में दिखाई दिए हैं। OnePlus 15T में 165Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन Android 16 आधारित ओएस स्किन के साथ आने वाला है। कैमरा सैम्पल में फोन में 50 मेगापिक्सल के कैमरा की पुष्टि होती है। पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा से लैस होकर यह आने वाला है। फोन में 3.5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट बताया गया है।
OnePlus 15T में 6.32 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले होगा। विभिन्न लिस्टिंग्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट की पुष्टि हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 50MP + 50MP रियर कैमरा सेटअप होगा। फ्रंट में 16MP का कैमरा बताया गया है। फोन में बड़ी बैटरी होगी और 100W चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है। फोन में IP69 रेटिंग होगी। सिक्योरिटी के लिए फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





