प्रौद्योगिकी

OnePlus 15R Launch: 7400mAh बैटरी और Snapdragon चिप वाले मॉडल की जानिए कीमत

Sarita
18 Dec 2025 7:00 AM IST
OnePlus 15R Launch: 7400mAh बैटरी और Snapdragon चिप वाले मॉडल की जानिए कीमत
x
OnePlus 15R Launch: OnePlus लवर्स का इंतजार आज फाइनली खत्म हो गया है. चाइनीज टेक कंपनी वनपल्स ने आज अपने R सीरीज का दमदार मॉडल OnePlus 15R भारत में लॉन्च कर दिया है. OnePlus 15R कंपनी के R सीरीज का पहला मॉडल है, जिसमें Qualcomm का लेटेस्ट और पावरफुल Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. यह कंपनी का मिड रेंज स्मार्टफोन है, जो OnePlus 13R का अपग्रेडेड वर्जन है. वहीं, वनपल्स 15R के साथ कंपनी ने अपना नया एंड्रॉयड टैबलेट OnePlus Pad Go 2 भी लॉन्च किया है. यह कंपनी का पहला टैबलेट है जिसमें Stylo (स्टाइलस) सपोर्ट दिया गया है, जिसे खासतौर पर स्टूडेंट्स और यंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. आइए जानते हैं इन दोनों मॉडल्स की कीमत और फीचर्स|
OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 की कीमत
वनपल्स के ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा कंपनी ने अपने नये मॉडल्स को ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon पर लॉन्च किया है. OnePlus 15R को 12GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. कीमत कि बात करें, तो बेस वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है. मॉडल की सेल 21 दिसंबर से शुरू होगी. हालांकि, इसकी प्री-बुकिंग अभी से शुरू हो चुकी है. आप सिर्फ 999 रुपये में इस मॉडल की बुकिंग कर सकते हैं. सबसे खास बात तो यह है कि प्री-बुकिंग करने पर Axis और HDFC क्रेडिट कार्ड पर 3000 रुपये का डिस्काउंट और 2,299 रुपये का Nord Buds 3 फ्री मिल रहा है.वहीं, OnePlus Pad Go 2 भी दो वेरिएंट्स 8GB+128GB और 8GB+256GB में लॉन्च हुआ है. बेस वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है, जबकि इसका Stylo 3,999 रुपये में मिलेगा. यह Lavender Drift और Shadow Black कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है. इसकी सेल कल 18 दिसंबर से ही शुरू हो जाएगी. ग्राहक इसे ऑफिशियल साइट के अलावा Amazon से खरीद सकेंगे|
Next Story