प्रौद्योगिकी

OnePlus 15 5G : 16GB RAM, 512GB स्टोरेज और 100W चार्जिंग के साथ होगा धमाका

Sarita
3 Sept 2025 8:21 AM IST
OnePlus 15 5G : 16GB RAM, 512GB स्टोरेज और 100W चार्जिंग के साथ होगा धमाका
x
OnePlus 15 5G: OnePlus 15 स्मार्टफोन अपने लॉन्च को लेकर चर्चा में है। कंपनी ने OnePlus 13 के बाद सीधे OnePlus 15 को लॉन्च करने का फैसला किया है। इसके पीछे वजह यह है कि चीन में 4 नंबर को अशुभ माना जाता है। इसी वजह से कई चीनी कंपनियां 4 नंबर को छोड़कर सीधे 5 पर आ जाती हैं। OnePlus भी ऐसा ही करने वाला है और जल्द ही अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पेश कर सकता है। हालाँकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। लेकिन लीक रिपोर्ट्स में फोन के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है, जो टेक लवर्स के लिए एक्साइटमेंट बढ़ाने वाला है। खास बात यह है कि यह पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें Snapdragon 8 Elite का अपग्रेडेड वर्जन मिलेगा।
Android Headlines की रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 15 5G को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में फोन को OnePlus PLK110 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 चिपसेट से लैस होगा, जो इसे पावर और परफॉर्मेंस में बेहतरीन बनाएगा।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस 15 5G में 16GB तक रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित ऑक्सीजनओएस 16 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.78-इंच का LTPO डिस्प्ले और 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट होगा। इसके अलावा, फ्लैगशिप फोन में कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स के कई अपग्रेड भी देखने को मिल सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस 15 5G को चीन में अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद, यह जनवरी 2026 में ग्लोबल मार्केट में भी उपलब्ध होगा। फोन तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, पर्पल और टाइटेनियम में आएगा। फिलहाल, कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसका टीज़र जारी किया जाएगा। वनप्लस 15 5G तकनीक और परफॉर्मेंस के मामले में नए मानक स्थापित करने वाला है। अपग्रेडेड चिपसेट और हाई-एंड फीचर्स इसे स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए एक ज़रूरी फ्लैगशिप बना देंगे।
Next Story