- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus 13T में मिलेगी...
प्रौद्योगिकी
OnePlus 13T में मिलेगी फ्लैट डिस्प्ले, नया शॉर्टकट बटन
Tara Tandi
7 April 2025 3:57 PM IST

x
OnePlus 13T टेक न्यूज़ : OnePlus ने बीते हफ्ते कंफर्म किया कि पावरफुल फीचर्स लैस एक कॉम्पैक्ट फोन OnePlus 13T अप्रैल में चीन में लॉन्च किया जाएगा। तब से OnePlus चीन के प्रेसिडेंट ली जी धीरे-धीरे OnePlus 13T के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर रहे हैं। हाल ही में आए वीबो पोस्ट में डिस्प्ले डिजाइन और एक नए हार्डवेयर बटन का खुलासा हुआ है। आइए OnePlus 13T के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus 13T की खासियतें
फोटो में दिखाया गया है कि OnePlus 13T में फुल फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगी। इसे उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कॉम्पैक्ट हाई परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन चाहते हैं। 13T के बाएं कॉर्नर पर नया फिजिकल शॉर्टकट की है। ली जी ने खुलासा किया कि नई शॉर्टकट की सिर्फ साइलेंट, वाइब्रेट और रिंग मोड टॉगल का सपोर्ट करती है, बल्कि कस्टमाइजेबल फंक्शन का भी सपोर्ट करती है। यह कई प्रकार के फंक्शन का क्विक एक्सेस प्रदान करता है। यह भी बताया कि बटन में एक खास फीचर है।
OnePlus 13T Specifications (Expected)
संभावना है कि मॉडल नंबर PKX1100 वाला Oppo फोन जिसे हाल ही में 3C और CMIIT जैसे चीनी सर्टिफिकेशन प्लेटफर्म पर देखा गया था, आगामी OnePlus 13T है। इस फोन को AnTuTu पर भी 3 मिलियन से ज्यादा स्कोर मिला था। AnTuTu लिस्टिंग से पता चला कि 13T स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस है। इसके अलावा 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ एंड्रॉयड 15 से लैस है।
ली जी ने पहले टीज किया था कि OnePlus 13T में लगभग 6,000mAh कैपेसिटी की बैटरी होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 6,200mAh की बड़ी बैटरी होगी, जिसका वजन सिर्फ 185 ग्राम होगा। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की उम्मीद है, लेकिन इसमें वायरलेस चार्जिंग नहीं हो सकती है। OnePlus 13T में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.31 इंच की OLED डिस्प्ले होगी। फोन शॉर्ट-फोकस ऑप्टिकल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा है। ड्यूराबिलिटी के लिए इसमें मेटल फ्रेम और ग्लास बैक मिलने की उम्मीद है।
TagsOnePlus 13Tमिलेगी फ्लैट डिस्प्लेनया शॉर्टकट बटनOnePlus 13T will get flat displaynew shortcut buttonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





