छत्तीसगढ़
सुखी समृद्ध ग्राम कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री शर्मा
Shantanu Roy
7 April 2025 3:40 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। जिले के ग्राम अछोटी में आयोजित सुखी समृद्ध ग्राम कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। अभ्युदय संस्थान अछोटी में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि संस्थान में जो जानकारी लिए है, उसको अपने गांव में अमल में लाने का प्रयास होना चाहिए। गांव में सामाजिक, समानता और आपसी तालमेल से गांव को समृद्ध बनाना है। पंचायत में क्या-क्या हो सकते है, नियमों का अध्यन कर लेवें। उन्होंने कहा कि गांव के सभी का सम्मान करें। गांव में गौशाला और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाये।
पशु पालन के लिये गवचर में हरा चारा उगाये। गवचर के लिए गांव में 6 एकड़ जमीन चिन्हांकित कर लिया जाये। अभ्युदय संस्थान में पुरानी पारम्परिक कृषि को आज भी पुनर्जीवित रखा है। कार्यशाला के दौरान सभी को अवलोकन व अनुभव करने का अवसर मिला है। आपको भी अपने गांव को अच्छे काम से प्रदेश में पहचान दिलाना है। गांव में व्यवस्थायें बनाये। कार्यशाला की सिख से गांव में अभिनव प्रयोग करे। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कार्यशाला में शामिल पंचायत प्रतिनिधियों से अंतरंग चर्चा कर उनके सुझाव सुने। उन्होंने अभ्युदय संस्थान में गौशाला, सोलर सिस्टम, हरे चारा की खेती का भी अवलोकन किया। अभ्युदय संस्थान प्रमुख संकेत ठाकुर ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में दुर्ग, धमतरी, बेमेतरा, बालोद जिले के विभिन्न विकासखण्डों के चिन्हित ग्राम पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि सम्मिलित हुए थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





