- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus 13s:आज से ओपन...
प्रौद्योगिकी
OnePlus 13s:आज से ओपन सेल में बिकेगा, 5000 रुपये का बंपर डिस्काउंट
Sarita
13 Jun 2025 6:45 AM IST

x
OnePlus 13s: वनप्लस ने हाल ही में अपना सबसे कॉम्पैक्ट और पावरफुल स्मार्टफोन वनप्लस 13s लॉन्च किया है। इस फोन की बिक्री आज से शुरू हो गई है। इस फोन का डिज़ाइन थोड़ा हटकर है और इसे एक हाथ से बहुत आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फोन उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो छोटा फोन तो चाहते हैं लेकिन परफॉर्मेंस से समझौता नहीं करना चाहते। अगर आप भी ऐसा ही फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं नए वनप्लस 13s की कीमत, ऑफर्स और इसके फीचर्स के बारे में...
वनप्लस 13s: कीमत और ऑफर्स
वनप्लस 13s को आप पिंक सैटिन, ब्लैक वेलवेट और ग्रीन सिल्क कलर में खरीद सकते हैं। वनप्लस 13s के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है जबकि इसके 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो इस फोन पर SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 5000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही कार्ड पर 9 महीने की नो-कॉस्ट EMI का भी फायदा उठा सकते हैं। अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो भी आपको 5000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
डिजाइन और प्रोसेसर
OnePlus 13s एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है। यह फोन जल्दी गर्म नहीं होगा। गर्मी आसानी से निकल जाएगी। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Snapdragon 8 Elite ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसमें 5,850mAh की बैटरी है, और यह 80W फास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध है। इसमें 8 स्पीकर हैं जिससे आपको अच्छी आवाज़ मिलेगी, ऑडियो लाउड है जिससे आपको म्यूजिक सुनने या वीडियो देखने में मज़ा आएगा। यह फोन Android 15 पर OxygenOS 15.0 बेस्ड के साथ काम करता है। इस फोन के रियर में 50MP+50MP के डुअल रियर कैमरे हैं जबकि सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा है।
Next Story





