- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus 13s vs iQOO 13...
प्रौद्योगिकी
OnePlus 13s vs iQOO 13 vs Realme GT 7 Pro: जानें कौन सा स्मार्टफोन है बेस्ट
Tara Tandi
9 Jun 2025 8:00 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: OnePlus ने हाल ही में मार्केट में अपना कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च कर दिया है। बाजार में आने के बाद OnePlus 13s की टक्कर iQOO 13 और Realme GT 7 से हो रही है। OnePlus 13s में 6.32 इंच साइज की LTPO डिस्प्ले दी गई है। वहीं iQOO 13 में 6.82 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। जबकि Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO Eco² OLED प्लस डिस्प्ले है। यहां हम आपको OnePlus 13s, iQOO 13 और Realme GT 7 Pro के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।
OnePlus 13s vs iQOO 13 vs Realme GT 7 Pro
OnePlus 13s के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 54,999 रुपये और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। वहीं iQOO 13 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये है। और Realme GT 7 Pro के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये है।
डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
OnePlus 13s में 6.32 इंच साइज की LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2640x1216 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि iQOO 13 में 6.82 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2K 3168×1440 रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO Eco² OLED प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2780×1264 पिक्सल, 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
OnePlus 13s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। जबकि iQOO 13 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ सुपरकंप्यूटिंग चिप क्यू2 दी गई है। वहीं Realme GT 7 Pro में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट 3nm प्रोसेसर के साथ 1100MHz एड्रेनो 830 GPU दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
OnePlus 13s ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है। जबकि iQOO 13 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं Realme GT 7 Pro एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड रियलमी यूआई 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
बैटरी बैकअप
OnePlus 13s में 5,850mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SUPERVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि iQOO 13 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120 वॉट फास्ट चार्जिंग और 100W WPD/PPS चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Realme GT 7 Pro में 5,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप
OnePlus 13s के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि iQOO 13 के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/1.85 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। Realme GT 7 Pro के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.65 अपर्चर और 120x हाइब्रिड जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
फ्रंट कैमरा
OnePlus 13s के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। वहीं iQOO 13 के फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। और Realme GT 7 Pro के फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में OnePlus 13s में ड्यूल सिम, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि iQOO 13 में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G SA/NSA, जीपीस, एनएफसी, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Realme GT 7 Pro में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
Tagsवनप्लस13siQOO 13Realme GT 7 Proस्मार्टफोन बेस्टOnePlus 13sbest smartphoneजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





