प्रौद्योगिकी

Oneplus 11R Vs Pixel 7a: इन चार मामलों में वनप्लस से बेहतर है Pixel 7a! जानें प्रमुख कारण

Rounak Dey
31 May 2023 8:40 PM IST
Oneplus 11R Vs Pixel 7a: इन चार मामलों में वनप्लस से बेहतर है Pixel 7a! जानें प्रमुख कारण
x
चलिए जानते हैं चार प्रमुख कारण।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | गूगल ने अपने वार्षिक I/O 2023 इवेंट में अपने सबसे सस्ते फोन Pixel 7a को लॉन्च किया है। फोन में Pixel 7a के साथ Pixel 7 और Pixel 7 Pro जैसी ही डिजाइन दी गई है। Pixel 7a में नए प्रोसेसर के साथ नया कैमरा और वायरलेस चार्जिंग दी गई है। इस फोन को 40 हजार रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। इसी कीमत पर वनप्लस का Oneplus 11R भी आता है। लेकिन Pixel 7a कई मायने में Oneplus 11R से बेहतर है। चलिए जानते हैं चार प्रमुख कारण।

Pixel 7a के साथ 64MP प्राइमरी, 13MP अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सिर्फ इतना ही नहीं कैमरे के साथ गूगल का कमाल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी मिलता है। फोन के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। वहीं Oneplus 11R में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Pixel 7a के साथ Oneplus 11R के मुकाबले कॉम्पैक्ट साइज मिलता है। यानी छोटा साइज वाला फोन पसंद करने वालों के लिए यह फोन काफी बढ़िया ऑप्शन हो जाता है। Pixel 7a में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है और इसके साथ HDR का भी सपोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। जबकि Oneplus 11R काफी बड़ी डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 6.74 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है।

Oneplus 11R के साथ OxygenOS आधारित एंड्रॉयड 13 का सपोर्ट मिलता है। वनप्लस ने अपने यूआई को कलर यूआई के साथ मिक्स किया है। यानी आपको कई सारे प्री-इंस्टॉल्ड एप देखने मिलते हैं। जबकि गूगल पिक्सल 7A के साथ स्टॉक एंड्रॉयड 13 मिलता है। यानी आपको फालतू के प्री-इंस्टॉल एप नहीं मिलते। वहीं इस फोन में कंपनी Android 16 तक का अपडेट देगी। बता दें कि गूगल सबसे पहले अपने पिक्सल फोन के लिए एंड्रॉयड अपडेट जारी करता है।

Next Story