- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Nubia के AI-पावर्ड...
प्रौद्योगिकी
Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च
Tara Tandi
16 July 2026 7:53 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ZTE के सब-ब्रांड Nubia का AI-पावर्ड स्मार्टफोन NaviX Ultra इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर्स का टीजर दिया है। Nubia NaviX Ultra में Doubao AI असिस्टेंट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में पिल-शेप वाला रियर कैमरा आइलैंड दिख रहा है और इसके नीचे फ्लैश दिया गया है। Nubia NaviX Ultra में साइड पर एक ऑरेंज बटन दिया गया है। यह बटन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े फीचर्स के एक्सेस के लिए हो सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में Nubia ने अपने पहले AI-पावर्ड स्मार्टफोन NaviX Ultra को लॉन्च करने की जानकारी दी है। चीन के शंघाई में 17 जुलाई को शुरू होने वाली वर्ल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। Nubia NaviX Ultra के लिए व्हाइट, पर्पल, पिंक और ब्लैक कलर्स के विकल्प होंगे।
इस स्मार्टफोन के टीजर में पिल-शेप वाला रियर कैमरा आइलैंड दिख रहा है और इसके नीचे फ्लैश दिया गया है। Nubia NaviX Ultra में साइड पर एक ऑरेंज बटन दिया गया है। यह बटन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े फीचर्स के एक्सेस के लिए हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस बटन के फंक्शन के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिख रहा है। Nubia ने बताया है कि NaviX Ultra में Doubao AI असिस्टेंट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस, प्राइसिंग और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है।
Nubia के प्रेसिडेंट, Ni Fei ने बताया है कि कंपनी ने लार्ज-स्केल AI एजेंट मॉडल के लिए फाइलिंग की है। Nubia NaviX Ultra एडवांस्ड AI सिस्टम को पूरी तरह इंटीग्रेट करने वाला पहला डिवाइस हो सकता है। इससे यूजर्स मुश्किल फंक्शंस को भी आसानी से कर सकेंगे। इसमें बेहतर एजेंटिक एक्सपीरिएंस के लिए ByteDance का Doubao मोबाइल असिस्टेंट भी होगा। इसका मतलब है कि इस स्मार्टफोन में AI सिर्फ प्रश्नों के उत्तर देने या टेक्स्ट लिखने जैसे कार्य नहीं करेगी, बल्कि विभिन्न ऐप्स पर कई स्टेप वाले टास्क खुद कर सकेगा। आगामी स्मार्टफोन पिछले वर्ष दिसंबर में चीन में पेश किए गए Nubia M153 की जगह ले सकता है। Nubia M153 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





