छत्तीसगढ़

रायपुर में जमकर बारिश हुई, मानसून फिर से एक्टिव

Nil dhankar
16 July 2026 5:59 PM IST
रायपुर में जमकर बारिश हुई, मानसून फिर से एक्टिव
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। गुरुवार शाम राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के मजबूत होने से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

आज (16 जुलाई) कई जगहों पर हल्की से मध्यम, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 1 जून से अब तक सामान्य से 29% कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले अच्छी बारिश होने से इस कमी में सुधार आ सकता है।

बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में आज (गुरुवार) दिनभर बादल छाए रहेंगे। बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शहर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


Next Story