- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Nothing Phone (4b) की...
प्रौद्योगिकी
Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस
Tara Tandi
14 July 2026 8:02 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: देश में पिछले सप्ताह लॉन्च किए गए Nothing Phone (4b) की बिक्री शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। इसके रियर में 45 मिनी LED के साथ Glyph Bar इंटरफेस दिया गया है। देश में इस वर्ष मार्च में लॉन्च किए गए Nothing Phone (4a) की यह जगह लेगा।
Nothing Phone (4b) का प्राइस, ऑफर्स
इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 34,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 39,999 रुपये का है। Nothing Phone (4b) को Axis Bank, HDFC Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 7.5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के लिए एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन के लिए नौ महीने की इंटरेस्ट-फ्री EMI का भी विकल्प है। Nothing Phone (4b) की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जा रही है। इस स्मार्टफोन के लिए व्हाइट, ब्लू और ब्लैक कलर्स के विकल्प हैं।
Nothing Phone (4b) के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,344 पिक्सल्स) Samsung Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 1,000 Hz के इंस्टेंट सैंपलिंग रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 और Adreno 810 GPU दिया गया है। Nothing Phone (4b) की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4,400 sq mm के हीट डिसिपेशन एरिया के साथ वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन है। Nothing Phone (4b) की 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 7.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के रियर में 45 मिनी LEDs के साथ Glyph Bar इंटरफेस दिया गया है। Nothing Phone (4b) में 4K/30 fps तक पर वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का साइज 164.4 x 78.2 x 8.6 mm और भार लगभग 210 ग्राम का है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





