- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Nothing Phone 4a सीरीज...
प्रौद्योगिकी
Nothing Phone 4a सीरीज का लॉन्च कंफर्म, 12GB रैम, Snapdragon 7s चिप से होगी लैस!
Tara Tandi
18 Feb 2026 7:31 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Nothing Phone 4a सीरीज का लॉन्च 5 मार्च के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि कंपनी की बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन सीरीज को वह मार्केट में 5 मार्च के दिन पेश करने जा रही है। Nothing 4a में दो मॉडल्स आने की संभावना है जिसमें Nothing 4a, Nothing 4a Pro शामिल हो सकते हैं। Nothing 4a Pro को लेकर कंपनी की ओर से बड़ा दावा किया गया है। फोन एक धांसू परफॉर्मेंस डिवाइस हो सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Nothing Phone 4a , 4a Pro का लॉन्च 5 मार्च के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अधिकारिक रूप से एक पोस्ट में कहा है कि Nothing 4a सीरीज 5 मार्च को 10.30 GMT पर मार्केट में पेश की जाएगी। यानी भारतीय समयानुसार कंपनी 5 मार्च को सायं 4 बजे सीरीज को पेश करेगी। Nothing India ने भी X पर Nothing 4a सीरीज को लेकर कंफर्म कर दिया है। हालांकि कंपनी ने सीरीज में शामिल होने वाले स्मार्टफोन मॉडल्स को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है।
Nothing Phone 4a सीरीज का लॉन्च टीज करते हुए कंपनी ने 5 मार्च को उनके साथ जुड़ने का निमंत्रण दिया है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है कि 5 मार्च को वह कुछ नया पेश करने जा रही है। साथ ही नीचे नोट में लिखा गया है- phone (4a) Series, घोषणा के लिए हमें 5 मार्च को जॉइन करें। India Today Tech की रिपोर्ट के अनुसार, Nothing के को-फाउंडर Akis Evangelidis की ओर से कहा गया है कि जो यूजर्स बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला डिवाइस चाहते हैं उनके लिए Nothing 4a Pro एक महान विकल्प हो सकता है।
Nothing Phone (4a) स्पेसिफिकेशंस को हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग में स्पॉट किया गया था। अपकमिंग फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 से लैस होकर आने वाला है। फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट होगा। इसके तीन कोर 2.40GHz पर क्लॉक किए गए हैं। जबकि चार कोर 1.80GHz पर क्लॉक किए गए हैं। वहीं एक कोर 2.71GHz पर क्लॉक्ड है। इसमें Adreno 810 GPU की पेअरिंग है।
Nothing Phone (4a) में 12GB रैम का खुलासा हुआ है। हालांकि लॉन्च के समय इसमें 6GB, 8GB रैम जैसे वेरिएंट्स भी आने की संभावना है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए फोन में आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 देखने को मिलेगा। बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो फोन ने सिंगल प्रीसीजन AI बेंचमार्क में 707 पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन ने हाई प्रीसीजन टेस्ट में 1077 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। वहीं, क्वांटाइज्ड टेस्ट में 1265 पॉइंट्स का स्कोर किया है। अब फुल स्पेसिफिकेशंस के लिए 5 मार्च का इंतजार करना होगा जब कंपनी इन्हें पेश करने वाली है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





