छत्तीसगढ़
वैशाली नगर और कोहका शिविरों में उपभोक्ताओं ने जानी आधुनिक बिजली प्रबंधन की खूबियां
Shantanu Roy
18 Feb 2026 7:12 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) द्वारा चलाए जा रहे स्मार्ट मीटर जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत दुर्ग शहर वृत्त के विभिन्न इलाकों में जागरूकता शिविरों और संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को आधुनिक बिजली प्रबंधन प्रणाली, सटीक बिलिंग और पारदर्शी खपत निगरानी जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से अवगत कराना है। अभियान के तहत नगर संभाग पश्चिम भिलाई के वैशाली नगर और कोहका जोन में आयोजित कार्यक्रमों को उपभोक्ताओं से उत्साहजनक प्रतिसाद मिला। जागरूकता कार्यक्रम वैशाली नगर जोन के एकता चौक और लोहिया रोड तथा कोहका जोन के मंगल बाजार और पुरानी बस्ती क्षेत्रों में संपन्न हुए। शिविरों के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की उपयोगिता, कार्यप्रणाली और इसके प्रमुख लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली खपत का आंकलन अधिक सटीक और पारदर्शी होता है, जिससे बिलिंग प्रक्रिया में त्रुटियों की संभावना न्यूनतम हो जाती है। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहे, जिनके जरिए स्मार्ट मीटर के लाभों को सरल, सहज और मनोरंजक ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटकों में दर्शाया गया कि किस प्रकार स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत पर वास्तविक समय में नियंत्रण और निगरानी की सुविधा प्रदान करता है। इस प्रस्तुति ने आम नागरिकों को तकनीक के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविरों में उपस्थित उपभोक्ताओं को मोर बिजली ऐप डाउनलोड करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।
अधिकारियों ने ऐप की विशेषताओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से उपभोक्ता हर आधे घंटे की वास्तविक समय (रीयल टाइम) में अपनी बिजली खपत का विवरण देख सकते हैं। साथ ही, ऐप पर बिलिंग से संबंधित सूचनाएं, भुगतान विकल्प और अन्य सेवाएं भी उपलब्ध हैं। इस डिजिटल सुविधा को उपभोक्ताओं ने उपयोगी और सुविधाजनक बताया। अभियान के सकारात्मक प्रभाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वैशाली नगर जोन के 32 तथा कोहका जोन के 35 उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था के प्रति अपना सकारात्मक फीडबैक दर्ज कराया। उपभोक्ताओं ने माना कि स्मार्ट मीटर से खपत की सटीक जानकारी मिलती है, जिससे ऊर्जा संरक्षण और बजट प्रबंधन में मदद मिलती है। कई उपभोक्ताओं ने यह भी कहा कि इससे बिलिंग को लेकर व्याप्त भ्रम और आशंकाएं दूर हुई हैं। इस अवसर पर नगर संभाग पश्चिम भिलाई के कार्यपालन अभियंता नवीन राठी, कार्यपालन अभियंता स्काडा/डीएमएस गीता ठाकुर, सहायक अभियंता सीमा बघेल, माया भारती और अजय कुमार सिंह, कनिष्ठ अभियंता सुरेश सोनी, प्रकाश रामटेके, सोनम प्रजापति और ललित पटेल सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जीनस पावर की तकनीकी टीम ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर जागरूकता पखवाड़ा का उद्देश्य उपभोक्ताओं को अत्याधुनिक तकनीक से सशक्त बनाना, स्मार्ट मीटर के अद्वितीय लाभों से परिचित कराना और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है। इस पहल के माध्यम से उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सेवाओं, सटीक बिलिंग और पारदर्शी खपत निगरानी के नए दौर की ओर अग्रसर किया जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





