- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Nothing Phone 3 :...
प्रौद्योगिकी
Nothing Phone 3 : लॉन्च, iPhone 16 जितनी कीमत में मिलेंगे ये फीचर्स
Sarita
2 July 2025 1:09 PM IST

x
Nothing Phone 3 :भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है. यूरोपीय ब्रांड का ये फोन काफी ज्यादा कीमत पर आता है. ये कंपनी का अब तक का सबसे महंगा फोन है. ब्रांड ने इस फोन की कीमत का हिंट पहले ही दे दिया था, लेकिन सवाल है कि क्या Nothing जैसे ब्रांड के लिए लोग इतना पैसा खर्च करेंगे|
स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसके तीनों ही लेंस 50MP के हैं. ब्रांड ने इस बार Glyph लाइट्स को Glyph मैट्रिक्स से रिप्लेस कर दिया है. फोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं इस फोन की खास बातें|
कितनी है कीमत?
Nothing Phone 3 को कंपनी ने 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. ये कीमत फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 89,999 रुपये में लॉन्च हुआ है. स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और वॉइट में मिलेगा. इसे आप फ्लिपकार्ट, Flipkart Minutes, Vijay Sales, Croma और दूसरे रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे. फोन 15 जुलाई से उपलब्ध होगा. फिलहाल ये फोन स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत मिल रहा है|
क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?
Nothing Phone 3 में डुअल सिम सपोर्ट मिलता है. हालांकि, आप एक नैनो सिम कार्ड के साथ एक eSIM इस्तेमाल कर पाएंगे. फोन Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है. इसे 5 साल का एंड्रॉयड आपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा|
फोन 6.67-inch के 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 Nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी. डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है. स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है|
इसमें 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है. हैंडसेट को पावर देने के लिए 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65W की चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है|
TagsNothing Phone 3लॉन्चLaunchedजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





