प्रौद्योगिकी

जल्द ही लॉन्च होने वाला है Nothing Phone 2 जानिऐ फीचर्स

Apurva Srivastav
29 March 2023 6:53 PM GMT
जल्द ही लॉन्च होने वाला है Nothing Phone 2 जानिऐ फीचर्स
x
मालूम हो कि कंपनी ने Nothing Phone 1 को बीते साल ही लॉन्च किया था।
स्मार्टफोन यूजर्स को Nothing Phone 2 का बेसब्री से इंतजार है। मार्केट में नए डिवाइस के पेश होने को लेकर भी कई खबरें आ रही हैं। माना जा रहा है यूजर्स का लंबा इंतजार बहुत जल्द खत्म हो सकता है। यूजर्स को कंपनी की ओर Nothing Phone 1 के सक्सेसर के रूप Nothing Phone 2 की पेशकश लाई जा रही है। कंपनी ने नए डिवाइस Nothing Phone 2 के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं।
दरअसल नए फोन को अब Bluetooth SIG डेटा बेस में पाया गया है। नए डिवाइस की लिस्टिंग model number AIN065 के साथ हुई है। यह पहली बार है जब Nothing Phone 2 को लेकर इस तरह की जानकारियां सामने आई हैं।
हालांकि, ग्राहकों के लिए अच्छी खबर ये है कि Nothing Phone 2 जल्द पेश हो सकता है। डिवाइस की लॉन्चिंग में डिवाइस की लिस्टिंग की खबर एक पॉजिइव इशारा है। बाजार में नए डिवाइस के स्पेशिफिकेशन को लेकर भी चर्चा हो रही है।
कैसे होंगे Nothing Phone 2 के फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Nothing Phone 2 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर के साथ पेश हो सकता है। इसके अलावा, डिवाइस में फुलएचडी प्लस रिजोल्यूशन के साथ एमोलेड डिस्प्ले में मिल सकता है। Nothing Phone 2 को Snapdragon 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।
इसके अलावा, डिवाइस की रैम और इंटरनल स्टोरेज को लेकर भी जानकारियां सामने आई हैं। माना जा रहा है कि Nothing Phone 2 में 12जीबी रैम देखी जा सकती है। इसके अलावा स्मार्टफोन 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है। फोन में यूजर्स को 5,000mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा, बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर के साथ आ सकती है।
बीते साल ही पेश हुआ था Nothing Phone 1
मालूम हो कि कंपनी ने Nothing Phone 1 को बीते साल ही लॉन्च किया था। कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन था। खास बात ये कि फोन में यूजर्स को एक यूनिक ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के साथ मिला था। हैंडसेट को 6.55 इंच के ओलईडी डिस्प्ले के साथ लाया गया था।
डिवाइस Qualcomm Snapdragon 778G+ SoC के साथ पेश हुआ था। इसके साथ ही डिवाइस 4,500mAh की बैटरी के साथ आया था।
Next Story