प्रौद्योगिकी

Norton V4CR: नॉर्टन की सबसे पावरफुल नेकेड स्पोर्ट मोटरसाइकिल हुई लॉन्च

Rounak Dey
30 May 2023 12:33 AM IST
Norton V4CR: नॉर्टन की सबसे पावरफुल नेकेड स्पोर्ट मोटरसाइकिल हुई लॉन्च
x
इस कीमत में आ जाएगी फॉर्च्यूनर कार

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ब्रिटिश मोटरसाइकिल निर्माता Norton (नॉर्टन) ने अपनी पहली और सबसे पावरफुल नेकेड स्पोर्टबाइक Norton V4CR (नॉर्टन वी4सीआर) लॉन्च की है। कंपनी V4SV पर आधारित बाइक V4CR की सिर्फ 200 यूनिट्स बनाने की योजना बना रही है। Norton V4CR बाइक की कीमत £ 41,999 (लगभग 42.81 लाख रुपये) तय की गई है। Norton का अधिग्रहण भारतीय कंपनी TVS Motor (टीवीएस मोटर) ने साल 2020 में किया था। टीवीएस मोटर के स्वामित्व में आने के बाद नॉर्टन ब्रांड से लॉन्च होने वाली यह पहली मोटरसाइकिल है।

मोटरसाइकिल को पावर देने के लिए नॉर्टन के अपने 1200cc, 72-डिग्री V4 इंजन का इस्तेमाल किया गया है। जिसे बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स की मदद से 185 bhp का पावर और 125 Nm का टॉर्क जेनरेट करने के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। Norton V4CR की पावर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, भारतीय बाजार में बेची जाने वाली टाटा सफारी और महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन जैसी एसयूवी गाड़ियों का इंजन भी 167 bhp से लेकर 172 bhp तक का पावर जेनरेट करता है।

Next Story