प्रौद्योगिकी

Nokia 225 4G फोन हुआ लॉन्च से पहले लीक, जानें कीमत

Khushboo Dhruw
24 April 2024 6:27 AM GMT
Nokia 225 4G फोन हुआ लॉन्च से पहले लीक, जानें कीमत
x
नई दिल्ली : Nokia कथित तौर पर Nokia 225 4G को नए अंदाज में पेश करने तैयारी कर रहा है। हाल ही में Nokia 225 4G 2024 के रेंडर कुछ स्पेसिफिकेशंस के साथ ऑनलाइन लीक हो गए हैं। रेंडरर्स में Nokia 225 दो कलर ऑप्शन में नजर आया है। यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एचएमडी के इन-हाउस S30+ OS से लैस होगा। इसमें 64MB RAM और 128MB स्टोरेज मिल सकती है। आगामी Nokia 225 4G 2024 एडिशन अपने 2020 एडिशन के समान होने की उम्मीद है। यहां हम आपको Nokia 225 4G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Nokia 225 4G 2024 की कीमत
कीमत की बात करें तो Nokia 225 4G 2024 की कीमत EUR 100 (लगभग 8,000 रुपये) हो सकती है। इस महीने के आखिर में यूरोप और अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में इसके आने की उम्मीद है। HMD ने 2020 में Nokia 225 4G को 3,499 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था।
Nokia 225 4G 2024 कलर और डिजाइन
जाने-माने टिपस्टर स्टीव एच. मैकफली (@OnLeaks) ने एंड्रॉइड हेडलाइंस के साथ साझेदारी में Nokia 225 4G 2024 एडिशन के रेंडर और स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। लीक हुए रेंडर में फोन पिंक और ग्रीन-ब्लू कलर में नजर आया है, जिसके पीछे HMD और Nokia ब्रांडिंग है। इसमें फ्लैशलाइट के साथ रियर में सिंगल कैमरा सेंसर देखा गया है।
Nokia 225 4G 2024 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Nokia 225 4G 2024 कथित तौर पर S30+ OS पर चलेगा और इसमें नंबर पैड के साथ 2.4 इंच की डिस्प्ले होगी। इस फोन के रियर में VGA कैमरा या 3 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इसमें 64MB रैम और 128MB स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में 1,450mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि Nokia 225 4G 2020 मॉडल की 1,150mAh बैटरी से अधिक होगी। Nokia 225 4G 2024 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आने की उम्मीद है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल सकता है। बड़ी बैटरी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के अलावा नया मॉडल अपने 2020 मॉडल के समान होने की संभावना है।
Next Story