प्रौद्योगिकी

Noise Birds ने 50 घंटो की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च किय धांसू इयरबड्स

Tara Tandi
11 Sep 2024 6:02 AM GMT
Noise Birds ने 50 घंटो की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च किय धांसू इयरबड्स
x
Noise Birds टेक न्यूज़: पॉपुलर वियरेबल ब्रैंड Noise ने भारत में नया TWS ईयरबड्स लॉन्च किया है। इसका नाम Noise Buds Verve 2 है। इस बड्स की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी लाइफ है। दावा है कि बैटरी सिंगल चार्ज में 50 घंटे का बैकअप दे सकती है। इसमें एनवायरमेंटल नॉइस कैंसलेशन की सुविधा दी गई है और गेमिंग के लिए लो-लेटेंसी मोड मिलता है। Noise Buds Verve 2 की कीमत आकर्षक है। इसे ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
Noise Buds Verve 2 की भारत में कीमत
Noise Buds Verve 2 को ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में लाया गया है। इसकी कीमत 1299 रुपये है। नए Noise Buds को Amazon और Noise की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Noise Buds Verve 2 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स
Noise Buds Verve 2 में डुअल-टोन डिजाइन है। इनके स्टेम में ग्लॉसी फिनिश है, जबकि ईयरबड्स में मैट टेक्सचर है। Noise Buds Verve 2 में कानों में आराम से फिट होने के लिए सिलिकॉन ईयर टिप्स दिए गए हैं। इन्हें IPX5 रेटिंग मिली है, यानी ये पानी से होने वाले नुकसान से बच सकते हैं।
Noise Buds Verve 2 में 13mm के ड्राइवर हैं। दावा है कि यूजर्स को क्लियर ऑडियो मिलेगा। इनमें एनवायरमेंटल नॉइस कैंसलेशन के साथ चार माइक्रोफोन का सपोर्ट है। इसका मतलब है कि ये बड्स आपके आस-पास के शोर को कम करने की क्षमता रखते हैं। इसकी मदद से हाई क्वालिटी कॉल की जा सकती है।
गेमिंग के दौरान इनमें 50ms का लो-लेटेंसी मोड है। इससे ऑडियो और वीडियो का बैलेंस बना रहता है। Noise Buds Verve 2 की बैटरी 50 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। ये ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी और हाइपर सिंक तकनीक से लैस हैं और किसी भी डिवाइस से तुरंत कनेक्ट हो जाते हैं।
Next Story