छत्तीसगढ़
घायलों पर नजर पड़ते ही गृहमंत्री विजय शर्मा ने रुकवाया काफिला
Nil dhankar
11 Sept 2024 11:09 AM IST

x
कवर्धा kawardha news। जिला कबीरधाम के ग्राम रानी सागर के पास आज एक दुःखद सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो बाइक सवार आपस में टकरा गए और सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने काफिले के साथ वहां से गुजर रहे थे।
chhattisgarh news घायलों को देखते ही उपमुख्यमंत्री ने अपने काफिले को तुरंत रुकवाया और मानवीयता का परिचय देते हुए घायलों को अपने काफिले की गाड़ी में बैठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया और अस्पताल में बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्वयं घटना स्थल पर रुककर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से घायलों के इलाज की हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
घायलों पर नजर पड़ते ही गृहमंत्री विजय शर्मा ने रुकवाया काफिलाhttps://t.co/3HRabppp9K pic.twitter.com/1iYjFvEW8i
— Pappu Farishta Journalist by birth (@pappu_farishta) September 11, 2024
Next Story





