प्रौद्योगिकी

Apple Let Loose इवेंट में लॉन्च होगा नया iPad Pro

Apurva Srivastav
7 May 2024 3:39 AM GMT
Apple Let Loose इवेंट में लॉन्च होगा नया iPad Pro
x
नई दिल्ली। एपल साल का एक बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रहा है। एपल का यह इवेंट कल यानी 7 मई को होगा। इस इवेंट को Apple Let Loose Event नाम दिया गया है। इस इवेंट में आईपैड्स की नई रेंज के अलावा कई दूसरी एक्सेसरीज के लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस इवेंट को एपल की वेबसाइट और एपल टीवी ऐप पर लाइव देखा जा सकेगा।
iPad Pro मॉडल्स होंगे लॉन्च?
नए iPad Pro मॉडल्स में ओलेड स्क्रीन और अपग्रेडेड चिपसेट मिलने की उम्मीद है। ऐसा पहली बार होगा जब एपल के आईपैड में ओलेड स्क्रीन की पेशकश की जाएगी। यह डिस्प्ले यूजर्स को इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस देगी। यह लिक्विड रेटिना एक्सडीआर के साथ पेश की जाएगी। iPad Pro मॉडल्स के 11 इंच और 12.9 इंच स्क्रीन साइज में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
मिलेगी M4 चिप
हुड के तहत, 2024 iPad Pro मॉडल्स में परफॉर्मेंस के लिए M4 चिप दी जाएगी। इसे मिलने के बाद यूजर्स का एक्सपीरियंस बूस्ट हो जाएगा। अफवाह तो ये भी है कि इस बार आईपैड्स में एआई फीचर्स की पेशकश भी की जा सकती है।
मैजिक कीबॉर्ड और एपल पेंसिल
iPads के अलावा इवेंट में दोबारा से डिजाइन किया गया मैजिक कीबॉर्ड पेश किया जा सकता है। इसमें बड़ा कीबॉर्ड एरिया और एल्यूमीनियम डिजाइन मिलने की उम्मीद है। नए मैजिक कीबॉर्ड में यूएसपी सी पोर्ट भी दिया जाएगा। दूसरी एक्सेसरीज एपल पेंसिल हो सकती है। इसके बारे में जानकारी कन्फर्म तो नहीं है। लेकिन, इसको लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं।
Next Story