- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- नए iPad Air का भारत...
प्रौद्योगिकी
नए iPad Air का भारत में लॉन्च, M4 चिप, 1TB तक स्टोरेज, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Tara Tandi
3 March 2026 7:42 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Apple ने भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में सोमवार को नया iPad Air लॉन्च किया है। यह टैबलेट 11 इंच और 13 इंच के दो स्क्रीन साइज में है। इसके साथ कंपनी ने iPhone 17e को भी पेश किया है। नए iPad Air में Apple Intelligence फीचर्स के लिए सपोर्ट है।
नए iPad Air का प्राइस
इस टैबलेट के 11 इंच के डिस्प्ले और 12 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 64,900 रुपये का है। iPad Air के 256 GB, 512 GB और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः 74,900 रुपये, 94,900 रुपये और 1,14,900 रुपये के हैं। iPad Air के Wi-Fi + सेल्युलर कनेक्टिविटी वाले मॉडल के लिए कस्टमर्स को 15,000 रुपये का अतिरिक्त प्राइस चुकाना होगा। इस टैबलेट के 13 इंच के डिस्प्ले और 12 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 84,900 रुपये का है। इसके 256 GB, 512 GB और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः 94,900 रुपये, 1,14,900 रुपये और 1,34,900 रुपये के हैं। इसके Wi-Fi + सेल्युलर कनेक्टिविटी वाले मॉडल के लिए 10,000 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। इस टैबलेट की बिक्री एपल के ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जा रही है। नए iPad Air को ब्लू, ग्रे, पर्पल और स्टारलाइट कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
नए iPad Air के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इस टैबलेट में 13 इंच तक (2,732 x 2,048 पिक्सल्स) Liquid Retina IPS डिस्प्ले 264 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 600 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गई है। नए iPad Air में Apple Pencil के लिए सपोर्ट है। यह टैबलेट iPadOS 26 पर चलता है। iPad Air में f/1.8 अपार्चर और 5x डिजिटल जूम के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए कंपनी के C1X मॉडम, Wi-Fi, Bluetooth और N1 नेटवर्किंग चिप के विकल्प हैं। इसमें सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप, एंबिएंट लाइट सेंसर और बैरोमीटर दिए गए हैं। इस टैबलेट की 36.59 Wh की बैटरी 10 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकती है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





