प्रौद्योगिकी

लॉन्च हुआ नया गैमिंग लैपटॉप Aspire 5, कॉन्पैक्ट साइज से साथ मिलेगी फास्ट चार्जिंग

Rounak Dey
29 May 2023 9:13 PM IST
लॉन्च हुआ नया गैमिंग लैपटॉप Aspire 5, कॉन्पैक्ट साइज से साथ मिलेगी फास्ट चार्जिंग
x
Acer Gaming Laptop

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | एसर ने सोमवार 29 मई को भारत में एक नया गेमिंग लैपटॉप एसर एस्पायर 5 (Acer Aspire 5) लॉन्च कर दिया है। नया लैपटॉप इंटेल के 13वीं जेन प्रोसेसर और NVIDIA के GeForce RTX 2050 GPU से लैस है। इसके अलावा, एसर का नया गेमिंग लैपटॉप मेटल चेसिस और बॉडी के साथ आता है, जिसका वजन सिर्फ 1.57 किलोग्राम है। यानी इसको यात्रा के दौरान भी कैरी करना भी आसान है।

एस्पायर 5 गेमिंग लैपटॉप को भारत में 70,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। लैपटॉप को ऑनलाइन अमेजन इंडिया और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

एस्पायर 5 गेमिंग लैपटॉप को 14 इंच आईपीएस डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। डिस्प्ले के साथ (1920 x 1200) पिक्सल रिजॉल्यूशन और 170 डिग्री का व्यूइंग एंगल और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। एस्पायर 5 के साथ NVIDIA का GeForce RTX 2050 जीपीयू के साथ 13वीं जेन इंटेल i5 प्रोसेसर मिलता है। लैपटॉप के साथ 16 जीबी की LPDDR5 रैम और 1 टीबी तक SSD स्टोरेज मिलता है।

इसके अलावा, लैपटॉप -DLSS (डीप लर्निंग सुपर सैंपलिंग) जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और AI Tensor Cores के साथ आता है, जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि गेमर्स को गेमिंग के दौरान स्पीड बूस्ट प्रदान करता है। लैपटॉप एनवीडिया की ऑप्टिमस टेक्नोलॉजी के साथ भी आता है, जो बैटरी लाइफ और परफॉरमेंस को बैलेंस करता है।

लैपटॉप में 65W चार्जर के साथ 50Wh ली-आयन बैटरी पैक की गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो लैपटॉप थंडरबोल्ट 4 सपोर्ट, वाई-फाई 6ई और ब्लूटूथ 5.2 टेक्नोलॉजी के साथ चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। लैपटॉप एक एचडीएमआई 2.1 पोर्ट के साथ आता है जो 8K वीडियो तक को सपोर्ट करता है।

Next Story