प्रौद्योगिकी

Testing,में दिखी नई 7-सीटर SUV, बढ़ेगी competition की टेंशन

Ratna Netam
28 Jun 2026 4:18 PM IST
Testing,में दिखी नई 7-सीटर SUV, बढ़ेगी competition की टेंशन
x
तेजी से विस्तार कर रहा है।

technological प्रौद्योगिकीय : देश में 7-सीटर SUV और MPV सेगमेंट तेजी से विस्तार कर रहा है। बढ़ती फैमिली कार डिमांड और लंबी दूरी की यात्रा के लिए आरामदायक विकल्पों की तलाश के चलते इस सेगमेंट में लगातार नए मॉडल जुड़ते जा रहे हैं। मारुति अर्टिगा, मारुति ईको, रेनो ट्राइबर, निसान ग्रैवाइट, महिंद्रा स्कॉर्पियो, महिंद्रा बोलेरो और टोयोटा इनोवा जैसे मॉडल पहले से ही इस सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।अब इस सूची में एक और बड़ा नाम जुड़ने की तैयारी में है। रेनो अपनी लोकप्रिय SUV डस्टर के नए जनरेशन मॉडल का 7-सीटर वर्जन लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। इस थ्री-रो वेरिएंट को हाल ही में चेन्नई में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके लॉन्च को लेकर

चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, नई रेनो डस्टर का 7-सीटर मॉडल आधुनिक डिजाइन और ज्यादा स्पेस के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। यह उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, जिन्हें स्टाइलिश SUV के साथ अतिरिक्त सीटिंग कैपेसिटी की जरूरत होती है। टेस्टिंग के दौरान देखे गए मॉडल से संकेत मिलता है कि इसमें मौजूदा डस्टर की तुलना में बड़ा व्हीलबेस और अपडेटेड फीचर्स दिए जा सकते हैं।कंपनी पहले ही चेन्नई में नई जनरेशन डस्टर को पेश कर चुकी है और अब इसके 7-सीटर वर्जन पर भी काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों का मानना है कि यह मॉडल भारतीय बाजार में 7-सीटर सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा सकता है।सूत्रों के मुताबिक, रेनो डस्टर का यह नया 7-सीटर वेरिएंट 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की गई है।

भारतीय बाजार में 7-सीटर गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है, खासकर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में। बड़ी फैमिली और लंबी यात्रा के लिए उपयुक्त होने के कारण इस सेगमेंट की कारें ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही हैं। इसी को देखते हुए ऑटो कंपनियां लगातार नए मॉडल और अपडेटेड वर्जन पेश कर रही हैं।रेनो डस्टर पहले भी भारतीय बाजार में अपनी मजबूती और ऑफ-रोड क्षमता के लिए जानी जाती रही है। अब इसके 7-सीटर वर्जन के आने से कंपनी को इस सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने का मौका मिलेगा।अगर यह मॉडल तय समय पर लॉन्च होता है, तो यह टोयोटा इनोवा, महिंद्रा स्कॉर्पियो और अन्य लोकप्रिय 7-सीटर SUVs को कड़ी टक्कर दे सकता है।

Next Story