- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy M47 5G...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
Tara Tandi
28 Jun 2026 3:56 PM IST

x
नई दिल्ली : Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। फोन के लॉन्च में अब कुछ ही घंटों का समय रह गया है। 29 जून, यानी कल यह फोन भारतीय मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। Samsung Galaxy M47 5G कंपनी का चर्चित मिडरेंज स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी कुछ बेहद आकर्षक फीचर्स परोसने जा रही है। फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले बताया गया है। यह 6000mAh की विशाल बैटरी के साथ आने वाला है। दो खूबसूरत रंगों में कंपनी ने इसे टीज किया है। आइए जानते हैं Samsung Galaxy M47 5G के लॉन्च से जुड़ी सभी खास बातें।
Samsung Galaxy M47 5G की लॉन्च डेट भारत में कंफर्म हो गई है। Samsung का यह फोन 29 जून को मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। फोन के लगभग सभी मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा ब्रांड ने कर दिया है। इसे दो खूबसूरत रंगों में दिखाया गया है।
Samsung Galaxy M47 5G को कंपनी ने दो रंगों में टीज किया है। यह फोन Rogue Red और Blaze Blue कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन की कीमत का खुलासा अभी अधिकारिक रूप से होना बाकी है। वहीं, कई टिप्स्टर ने फोन की कीमत के बारे में कहा है कि यह भारत में 30 हजार रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है।
Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इसके डिस्प्ले पर कंपनी Corning Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन देने जा रही है। इसके अलावा इसमें 4 गुना स्क्रैच रिस्सटेंस फीचर दिया गया है। साथ ही 2 मीटर का फाल रसिस्टेंस भी इस डिवाइस में मिलता है। कंपनी ने फोन को धूल और पानी से सुरक्षा भी दी है। कंपनी फोन के साथ 6 साल तक OS अपडेट्स देने वाली है। साथ में 6 साल तक ही इसमें सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलते रहेंगे।
Galaxy M47 5G में क्वालकॉम का Snapdragon चिपसेट मिलने वाला है। टिप्स्टर Debayan Roy की मानें तो फोन के अंदर Snapdragon 6 Gen 3 SoC की पुष्टि हुई है। फोन में कंपनी ने LPDDR5X RAM दी है और UFS 3.1 स्टोरेज को पेअर किया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आने वाला है जिस पर One UI 8.5 की स्किन मौजूद होगी।
सैमसंग का Galaxy M47 5G तीन कैमरा वाले रियर सेटअप के साथ आने वाला है। फोन में 50MP मेन कैमरा दिया गया है जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ में 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने वाला है। तीसरे कैमरा के तौर पर 2MP का मैक्रो शूटर फोन में दिया गया है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलने वाला है। यह HDR को भी सपोर्ट करेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एम47 5G के फ्रंट में पंचहोल के अंदर सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह 12 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Samsung Galaxy M47 5G में बड़ी बैटरी मिलने वाली है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से क्षमता का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन 6000mAh बैटरी से लैस होगा। इसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में बाईपास चार्जिंग फीचर भी मिलने वाला है।
TagsSamsung Galaxy M47 5G लॉन्च6000mAh बैटरी50MP तीन कैमराSamsung Galaxy M47 5G launchedwith 6000mAh battery50MP triple camerasजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





