- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Motorola Razr 60 फोन...
प्रौद्योगिकी
Motorola Razr 60 फोन 18GB रैम, 1TB स्टोरेज के साथ TENAA पर हुआ स्पॉट
Tara Tandi
28 March 2025 12:24 PM IST

x
Motorola Razr 60 टेक न्यूज़ : Motorola Razr 60 फोल्डेबल फोन लॉन्च के लगभग कगार पर है। फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशंस पर स्पॉट किया जा रहा है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट की अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन अब यह एक बहुत महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में लिस्टेड देखा गया है। फोन TENAA वेबसाइट पर नजर आया है। Motorola Razr 60 में बाहर की तरफ 3.63 इंच OLED कवर डिस्प्ले आ सकता है। फोन में 1,056 x 1,056 पिक्सल रिजॉल्यूशन होगा। लिस्टिंग में इसके मॉडल नम्बर समेत कई धांसू स्पेसिफिकेशंस का खुलासा होता है। आइए जानते हैं डिटेल में।
Motorola Razr 60 लॉन्च से पहले महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन TENAA पर कथित रूप से नजर आया है। फोन में 18 जीबी रैम बताई गई (via) है जो कि इसका एक धांसू फीचर होगा। यह मोबाइल डिवाइस 1TB स्टोरेज से लैस होगा। Motorola Razr 60 में 6.9 इंच का मेन डिस्प्ले बताया गया है जबकि कवर डिस्प्ले 3.6 इंच का बताया गया है। मोटोरोला का यह फोन MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट से लैस होकर आ सकता है।
फोन का मॉडल नम्बर यहां पर XT2553-2 मेंशन किया गया है। फोन ग्रीनिश शेड में नजर आ रहा है। इसमें कवर स्क्रीन में डुअल कैमरा मिल सकता है। लिस्टिंग के अनुसार कवर स्क्रीन पर फोन के दोनों कैमरा आउटर फेसिंग बताए गए हैं। बैक साइड में Razr ब्रांडिंग देखने को मिलेगी।
Motorola Razr 60 Specifications (Expected)
Motorola Razr 60 में बाहर की तरफ 3.63 इंच OLED कवर डिस्प्ले आ सकता है। फोन में 1,056 x 1,056 पिक्सल रिजॉल्यूशन होगा। इसका भीतरी डिस्प्ले 6.9 इंच का होगा जो कि फोल्डेबल स्क्रीन होगी। फोन में डुअल रियर कैमरा मिल सकता है जिसमें मेन कैमरा 50MP का हो सकता है। साथ में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा यहां दिया जा सकता है। मेन कैमरा में 3x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फ्रंट में फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फ कैमरा के साथ आ सकता है।
TagsMotorola Razr 60 फोन. 18GB रैम1TB स्टोरेजTENAA स्पॉटMotorola Razr 60 phone. 18GB RAM1TB storageTENAA spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





