- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Motorola :मोटोरोला 30...
प्रौद्योगिकी
Motorola :मोटोरोला 30 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगा 6720mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, जानें हर डिटेल
Sarita
25 July 2025 7:08 AM IST

x
Motorola : Motorola भारत में जल्द ही एक और सस्ता फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने इस फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन Moto G सीरीज में पेश किया जाएगा। फोन में 6720mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे। मोटोरोला का यह बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Moto G85 का अपग्रेड मॉडल होगा।
लॉन्च डेट कंफर्म
Motorola India ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट करते हुए बताया कि Moto G86 Power को भारत में 30 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन कॉस्मिक स्काई, गोल्डन साइप्रेस और स्पेलबाउंड कलर में आएगा। कंपनी ने इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट किया है। फ्लिपकार्ट पर फोन के कुछ फीचर्स भी शेयर किए गए हैं।
कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करेगा। इसमें 8GB का LPDDRx रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलेगा। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकेगा। लिस्टिंग में फोन के डिस्प्ले फीचर्स भी कंफर्म हुए हैं।
मोटोरोला के इस फोन में 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन दी जाएगी। फोन की स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलेगा। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा।
Moto G86 Power 5G में 6,720mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी। फोन को चार्ज करने के लिए 33W का टर्बो चार्जिंग फीचर मिलेगा। यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने या धूल में भी खराब नहीं होगा। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर स्टीरियो जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन Android 15 पर बेस्ड HelloOS पर काम करेगा।
TagsMotorolaमोटोरोलालॉन्च6720mAh बैटरीफोनlaunch6720mAh batteryphoneजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





