- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Motorola : मोटोरोला ने...
प्रौद्योगिकी
Motorola : मोटोरोला ने सोनी कैमरा, 5500mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर वाला शानदार स्मार्टफोन लॉन्च,जानें, फीचर्स
Sarita
10 July 2025 8:30 AM IST

x
Motorola : मोटोरोला ने भारत में एक और सस्ता 5G फोन लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला का यह फोन 5500mAh की बड़ी बैटरी, सोनी के कैमरे समेत कई दमदार फीचर्स के साथ आता है। यह फोन कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए मोटोरोला G85 5G का अपग्रेड है। मोटोरोला का यह सस्ता फोन प्रीमियम वेगन लेदर फिनिशिंग में भी आता है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...
मोटोरोला ने इसे दो स्टोरेज वेरिएंट- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 19,999 रुपये में आता है। इसे एश्ले ब्लू, ड्रेसडेन ब्लू, ऑर्चिड और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन की पहली सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर आयोजित की जाएगी। पहली सेल में फोन की खरीद पर कई ऑफर्स भी दिए जाएंगे।
मोटोरोला G96 5G में क्या है खास?
यह फोन 6.67-इंच FHD+ 10-बिट 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश फीचर और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें वाटरड्रॉप नॉच सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है।Moto G96 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है। यह एंड्रॉइड 15 पर आधारित Hello UI पर काम करता है। कंपनी इस फोन के साथ 3 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट दे रही है।
मोटोरोला के इस सस्ते फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का Sony Lytia 700C मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है।
यह फोन दमदार 5,500mAh की बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स से लैस है। इसके अलावा, इसे IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे फोन पानी और धूल आदि में डूबने से खराब नहीं होता। सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही, यह डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और डॉल्बी एटमॉस आदि के साथ आता है।
TagsMotorolaमोटोरोलासोनी कैमरा5500mAhबैटरीस्मार्टफोनलॉन्चSony camerabatterysmartphonelaunchedजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





