- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Motorola G86 Power 5G...
प्रौद्योगिकी
Motorola G86 Power 5G : बड़ा Price Cut, फ्लिपकार्ट सेल में हजारों रुपये कम हुई कीमत
Sarita
12 Feb 2026 9:32 AM IST

x
Motorola G86 Power 5G : Motorola G86 Power 5G की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। पिछले साल लॉन्च हुए मोटोरोला के इस सस्ते फोन में बड़ा प्राइस कट किया गया है। फोन में 6720mAh बैटरी, 50MP कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। मोटोरोला ने इसे 1.5k pOLED फ्लैट डिस्प्ले के साथ उतारा है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे वैलेंटाइन्स डे सेल में इस फोन को काफी सस्ते में घर ला सकते हैं। फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।
2000 रुपये का डिस्काउंट
मोटोरोला का यह फोन फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसे 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। Motorola का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 128GB में आता है।
Motorola G86 Power 5G के फीचर्स
मोटोरोला का यह फोन 6.7 इंच के 1.5k pOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। साथ ही, इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने फोन में मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन दिया है, जिसकी वजह से यह काफी ड्यूरेबल है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है। Moto G86 Power 5G में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है।
इस फोन में 6720mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन में IP52 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा डुअल स्टीरियो स्पीकर समेत कई और तगड़े फीचर्स भी मिलते हैं। फोन के बैक में प्रीमियम वीगन लेदर डिजाइन मिलता है। यही नहीं, यह फोन स्वाइप-टू-शेयर समेत कई AI फीचर्स से लैस है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।
TagsMotorola G86 Power 5GPrice Cutफ्लिपकार्ट सेलकीमत Motorola G86 Power 5Gprice cutFlipkart saleprice जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





