प्रौद्योगिकी

Motorola G06: फिर मचाएगा तहलका, सस्ते दाम में मिलेगी बड़ी स्टोरेज और शानदार लुक

Sarita
30 July 2025 8:33 AM IST
Motorola G06: फिर मचाएगा तहलका, सस्ते दाम में मिलेगी बड़ी स्टोरेज और शानदार लुक
x
Motorola G06: अगर आप स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए है। मोटोरोला जल्द ही अपना नया बजट स्मार्टफोन Motorola G06 बाजार में लाने वाला है। आपको कम कीमत में बड़ी स्टोरेज और शानदार लुक मिलेगा। यह फोन लॉन्च से पहले ही एक यूरोपीय वेबसाइट Epto पर देखा गया है, जिससे इसकी कीमत और वेरिएंट का खुलासा हो गया है।
फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा
मोटोरोला G06 को दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा। जिसमें पहला 4GB रैम, 64GB स्टोरेज विकल्प और दूसरा 4GB रैम, 256GB स्टोरेज विकल्प शामिल है। इनमें बेस वेरिएंट की कीमत लगभग 12,350 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 17,000 रुपये हो सकती है।
पैनटोन कलर ऑप्शन देगा नया लुक
मोटोरोला ने इस बार फिर से पैनटोन के साथ हाथ मिलाया है। फोन को तीन स्टाइलिश रंगों में बाजार में उतारा जाएगा। जिसमें अरेबेस्क (सॉफ्ट लैवेंडर पर्पल), टेपेस्ट्री (गुलाबी-गुलाब शेड) और टेंड्रिल (फ्रेश ग्रीन टोन) शामिल हैं। बजट सेगमेंट में पैनटोन सर्टिफाइड कलर मिलना एक खास बात है, जो फोन को प्रीमियम लुक देता है।
Moto G06 के संभावित फीचर्स
यह स्मार्टफोन पिछले Moto G05 का अगला वर्जन हो सकता है। इसके फीचर्स भी इससे मिलते-जुलते हो सकते हैं। फोन में 6.67 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले हो सकता है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन मीडियाटेक हीलियो G81 एक्सट्रीम चिपसेट से लैस होगा। 5200mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। फोटो वीडियो के लिए 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8
मेगापिक्सल
का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित इस स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा।
कब होगा लॉन्च?
फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत के साथ-साथ कई देशों में एंट्री कर सकता है। इसके अलावा मोटोरोला सितंबर में अपनी एज 70 सीरीज को भी पेश करने की तैयारी में है।
Next Story