- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Motorola Edge 2025...
प्रौद्योगिकी
Motorola Edge 2025 स्पेशल AI बटन, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च
Tara Tandi
28 May 2025 7:41 PM IST

x
Motorola Edge टेक न्यूज़: Motorola ने एज सीरीज में अपना नया फोन Motorola Edge 2025 लॉन्च कर दिया है। यह फोन अपने पिछले मॉडल की तुलना में कई बदलावों के साथ आता है। यह फोन अमेरिका और कनाडा जैसे बाजारों के लिए तैयार किया गया है जो कि Motorola Edge 60 का रीबैज्ड वर्जन है। आइए Motorola Edge 2025 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं।
Motorola Edge 2025 Price
Motorola Edge 2025 के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत USD 549.99 (लगभग 46,995 रुपये) है। यह फोन बिक्री के लिए यूएस में Best Buy, Amazon, मोटोरोला की ऑफिशियल साइट पर 5 जून से उपलब्ध है। वहीं T-Mobile, Metro by T-Mobile, Total Wireless, Visible, Spectrum और Xfinity Mobile पर भी उपलब्ध होगा। वहीं कनाडा में Motorola Edge 2025 कंपनी की ऑफिशियल साइट पर 5 जून से उपलब्ध होगा। Edge 2025 पैनटोन-क्यूरेटेड कलर पैनटोन डीप फॉरेस्ट में आता है।
Motorola Edge 2025 Specifications, Features
Motorola Edge 2025 में 6.7 इंच FHD+ 10 बिट OLED एंडलेस एज डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz गेमिंग टच सैंपलिंग रेट है। डिस्प्ले 720Hz PWM डिमिंग / DC डिमिंग, HBM में 1400 निट्स तक, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें 2.6GHz ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 4nm प्रोसेसर के साथ माली-G615 MC2 GPU दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी के साथ बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5200mAh की बैटरी है जो कि 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Edge 2025 के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT-700C कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल काअल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.19 मिमी, चौड़ाई 73.06 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 181 ग्राम है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है। वहीं मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन MIL STD-810H भी है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है।
TagsMotorola Edge 2025 स्पेशलAI बटन120Hz डिस्प्ले50MP कैमरा लॉन्चMotorola Edge 2025 SpecialAI Button120Hz Display50MP Camera Launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





