छत्तीसगढ़
CG BREAKING: एनीकट में डूबे 2 मासूम बच्चे, रेस्क्यू अभियान जारी
Shantanu Roy
28 May 2025 6:40 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां दो बच्चे एनीकट में नहाते समय गहरे पानी में डूब गए। घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 12 भट्ठापारा निवासी 15-15 साल के दो किशोर अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए महोरा एनीकट गए थे। नहाते वक्त वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। साथ गए बच्चों ने जब शोर मचाया, तो उसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ (डिस्टिक डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। दो घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद अब तक दोनों बच्चों के शव बरामद नहीं हो पाए हैं। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जुटे हुए हैं और परिजनों का हाल भी बेहाल है। बताया जा रहा है कि एनीकट में इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पिछले साल भी एक बच्चे की डूबने से मौत हुई थी। इसके बावजूद न तो सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





