भारत

नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान आठ IED समेत हथियारों का जखीरा बरामद

jantaserishta.com
28 May 2025 5:55 PM IST
नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान आठ IED समेत हथियारों का जखीरा बरामद
x
बड़ा एक्शन.
लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन के दौरान आठ आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) सहित भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है।
बताया गया कि नक्सलियों ने नेतरहाट थाना क्षेत्र के तुतापानी जंगल एवं निकटवर्ती पहाड़ी इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जमीन के नीचे आईईडी लगा रखा था। प्रत्येक आईईडी 0.5 किग्रा क्षमता का था, जिसे पुलिस ने बरामद करने बाद सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया है।
इसी इलाके में 26 मई को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी नक्सली मनीष यादव मारा गया था, जबकि दस लाख के इनामी जोनल कमांडर कुंदन खेरवार को गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ के बाद से एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पूरे इलाके में घेराबंदी कर व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लातेहार पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, सर्च ऑपरेशन के दौरान 7.62 एमएम का एक एक राइफल, 9 एमएम का एक कार्बाइन, 7.62 एमएम की, 5.56 एमएम की 40 एवं 9 एमएम की 79 जिंदा कारतूस, एसएलआर राइफल के 4 मैगजीन, 9 एमएम कार्बाइन के 4 मैगजीन, 9 एमएम मैगजीन का 1 कवर के अलावा सैन्य उपयोग में लाई जानी वाली पाउच, राइफल क्लीनिंग रॉड, रायफल साफ करने का तेल और एक मोटोरोला वायरलेस सेट बरामद किया गया है।
इस सर्च ऑपरेश में मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार, गारू थाना प्रभारी पारसमणि और आईआरबी बी सैट-147 के विशेष बल के जवान शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि 26-27 मई को पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में माओवादी नक्सलियों के सशस्त्र दस्ते के साथ जारी मुठभेड़ में पुलिस ने एक टॉप नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां को मार गिराया था। मौके से एक एसएलआर राइफल सहित कई हथियार बरामद किए गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story