प्रौद्योगिकी

|Moto X50 Ultra फोन हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Apurva Srivastav
17 May 2024 11:57 AM IST
|Moto X50 Ultra फोन हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
x
Moto X50 Ultra फोन हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमतनई दिल्ली : Motorola ने नया स्मार्टफोन Moto X50 Ultra लॉन्च किया है। चीन में पेश किया गया यह स्मार्टफोन OLED डिस्प्ले से लैस है। जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन 4500mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। साथ में 125W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें सेफ्टी के लिए Corning Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन है। साथ ही IP68 रेटिंग भी है जो इसे डस्ट और वॉटर रसिस्टेंस प्रदान करती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में।
Moto X50 Ultra price
Motorola का Moto X50 Ultra फोन चीन में 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ 3999 युआन (लगभग 46,000 रुपये) में आता है। इसका 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज मॉडल 4299 युआन (लगभग 50,000 रुपये) में आता है। जबकि टॉप वेरिएंट 16 जीबी रैम, 1TB स्टोरेज के साथ 4699 युआन (लगभग 54,000 रुपये) में आता है। यह Nordic Wood, Forest Grey वेगन लैदर, और Peach Fuzz जैसे शेड्स में खरीदा जा सकता है। फोन को Lenovo वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए गए हैं, फोन 24 मई से सेल पर जाएगा।
Moto X50 Ultra specifications
Moto X50 Ultra में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 2712 x 1220 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। मोटोरोला ने फोन को सेफ्टी देने के लिए Corning Gorilla Glass Victus इसमें लगाया है।
स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 3 SoC से लैस है। यह एंड्रॉयड 14 पर ऑपरेट करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। यही लेंस मैक्रो शॉट्स के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। तीसरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है जिसमें 3X जूम फीचर मिलता है। कंपनी के अनुसार, फोन 100x तक जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में यह 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है।
बैटरी कैपिसिटी 4500mAh की है। इसमें 125W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी इसमें मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए यह डिवाइस 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 7 802.11ax, Bluetooth 5.4, GPS, NFC, और USB Type-C को सपोर्ट करता है। फोन में स्टीरियो स्पीकर हैं और Dolby Atmos के साथ Dolby Head Tracking सपोर्ट भी इसमें दिया गया है।
Next Story