प्रौद्योगिकी

Moto Watch: लॉन्च हुई ये धांसू स्मार्टवॉच, 5 मिनट चार्ज में देगी पूरा दिन का बैटरी बैकअप

Sarita
24 Jan 2026 8:46 AM IST
Moto Watch: लॉन्च हुई ये धांसू स्मार्टवॉच, 5 मिनट चार्ज में देगी पूरा दिन का बैटरी बैकअप
x
Moto Watch: मोटोरोला ने भारत में नई मोटो वॉच लॉन्च की है। यह स्मार्टवॉच OLED डिस्प्ले, 13 दिन की बैटरी लाइफ और एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के साथ आती है। आइए जानते हैं इस वॉच की कीमत और फीचर्स।
मोटोरोला ने अपने कस्टमर्स के लिए मोटोरोला सिग्नेचर के साथ मोटो वॉच लॉन्च की है। मोटो वॉच कई हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स के साथ आती है। राउंड डायल वाली यह स्मार्टवॉच 1.4-इंच OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च की गई है। इस वॉच को हेल्थ ट्रैकिंग वियरेबल्स बनाने वाली कंपनी पोलर के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। इस वॉच की कीमत क्या है और इसमें कौन से फीचर्स मिलते हैं? आइए जानते हैं।
भारत में मोटो वॉच की कीमत
भारत में इस वॉच के सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत ₹5999 है, जबकि मेटल और लेदर स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत ₹6,999 से शुरू होती है। अवेलेबिलिटी की बात करें तो इस वॉच की सेल 30 जनवरी से मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट पर शुरू होगी। मोटो वॉच सिलिकॉन स्ट्रैप मॉडल पैंटोन वोल्केनिक ऐश, पैंटोन हर्बल गार्डन और पैंटोन पैराशूट पर्पल कलर में उपलब्ध होगा। लेदर स्ट्रैप वेरिएंट पैंटोन मोचा मूस शेड में उपलब्ध होगा। स्टेनलेस स्टील बैंड वेरिएंट मैट ब्लैक और मैट सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है।
इस वॉच में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 1.4-इंच OLED डिस्प्ले है। डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी सपोर्ट से लैस इस वॉच में 4GB eMMC स्टोरेज मिलता है। हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स के मामले में, इस वॉच में रिकवरी मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड-ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग, हाइड्रेशन रिमाइंडर, कैलोरी काउंटर और स्टेप काउंटर शामिल हैं। यह स्मार्टवॉच यूजर्स को उनकी नींद की क्वालिटी के आधार पर स्लीप स्कोर भी देती है। मोटो वॉच Android 12 और उसके बाद के वर्जन के साथ कम्पैटिबल है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, PPG सेंसर, SpO2 सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और ई-कम्पास है। कंपनी का दावा है कि यह वॉच एक बार चार्ज करने पर 13 दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है और सिर्फ पांच मिनट के चार्ज पर पूरे दिन चल सकती है।
Next Story